Animal: अभी तक नहीं देखी है एनिमल, तो Sony MAX पर इस दिन होने जा रहा है वर्ल्ड टीवी प्रीमियर, जरूर करें एंजॉय

1 / 1
Animal: अभी तक नहीं देखी है एनिमल, तो Sony MAX पर इस दिन होने जा रहा है वर्ल्ड टीवी प्रीमियर, जरूर करें एंजॉय
फुल स्क्रीन में देखें

Animal

Animal: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी. फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था. इसने भारत में 550 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की. अब ये टेलीविजन पर प्रीमियर होने के लिए तैयार है.

Animal: रणबीर कपूर ने एनिमल के साथ साल 2023 का शानदार अंत किया, जो साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक साबित हुई. फिल्म, जो संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित थी और रश्मिका मंदाना के साथ रणबीर का पहला सहयोग था. एनिमल को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला.

‘एनिमल’ ने भारत में 550 करोड़ रुपये से अधिक और दुनिया भर में 900 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जिससे यह 2023 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई.

बाद में मूवी ने जनवरी 2024 में ओटीटी पर दस्तक दी. ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और इसे ओटीटी पर भी खूब प्यार मिला.

अब रणबीर कपूर की एनिमल अपने वर्ल्डवाइड टेलीविजन प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है. ऐसे में अगर आपने अभी तक मूवी नहीं देखी हैं, तो ये आपके लिए काफी अच्छा मौका है.

Read Also-Animal से लेकर Jawan तक, बिना कट के OTT पर रिलीज हुई ये सुपरहिट फिल्में, अभी करें एंजॉय

एनिमल का वर्ल्डवाइड टेलीविजन प्रीमियर 17 मार्च को होगा और इसे शाम 7 बजे सोनी मैक्स पर टेलीकास्ट किया जाएगा. इसी बीच, एनिमल की सफलता के बाद, संदीप रेड्डी वांगा अब एनिमल पार्क के लिए तैयारी कर रहे हैं, जिसके अगले साल शुरू होने की उम्मीद है.

फिल्म के बारे में बात करते हुए, रणबीर ने एक इंटरव्यू में कहा, ” यह एक ऐसी फिल्म है, जिससे एक वर्ग के लोगों को आपत्ति थी, लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह का प्यार, सफलता मिला है.. यह साबित करती हैं कि एक फिल्म के लिए प्यार से बढ़कर कुछ भी नहीं है.”

अनिल कपूर, बॉबी देओल और रशिमका मंदाना अभिनीत ‘एनिमल’ एक पिता और पुत्र के बीच एक जटिल रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है. एक ऐसा बेटा जो अपने पापा के लिए किसी से भी लड़ जाने के लिए तैयार है.

वर्कफ्रंट की बात करें, रणबीर कपूर को कई सफल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, जिनमें “रॉकस्टार,” “बर्फी,” और “संजू” जैसी फिल्मों में प्रतिष्ठित भूमिकाएं शामिल हैं.

Read Also- Animal Park: रणबीर कपूर की फिल्म में विक्की कौशल बनेंगे विलेन?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >