Animal से लेकर Jawan तक, बिना कट के OTT पर रिलीज हुई ये सुपरहिट फिल्में, अभी करें एंजॉय

अगर आप भी देखना चाहते हैं एनिमल और जवान जैसी फिल्मों को बिना किसी कट के यानि की उन सभी सीन्स के साथ जो सिनेमाघरों में नहीं दिखाए गए थे, तो हो जाइए तैयार क्योंकि इन शानदार फिल्मों के एक्सटेंडेड वर्जन औटीटी पर आ चुके हैं.

फिल्मों में कई बार ऐसा होता ही कि किसी वजह से कुछ सीन हटा दिए जाते हैं, लेकिन ओटीटी में वो फिल्में बिना कट के दिखाई जाती हैं. बात करें अगर रणबीर कपूर के एनिमल की तो ये फिल्म विवादों से काफी ज्यादा घिरी हुई थी और इस वजह से इस फिल्म के कई सीन्स को हटाना पड़ा था, लेकिन अब ये फिल्म ओटीटी पर आ चुकी है और आप पूरी फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके साथ कुछ अन्य फिल्में भी हैं, जिन्हें आप बिना किसी कट के ओटीटी पर देख सकते हैं, ये है उनकी एक लिस्ट.

एनिमल

संदीप रेड्डी वांगा की निर्देशित एनिमल साल 2023 की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही. इस मूवी में रणबीर कपूर , रश्मिता मांडना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी लीड रोल में मौजूद थे .

विवादों में रहने के बावजूद संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल ने विश्वभर में करीब 917 करोड़ की कमाई की. लोगों को इस फिल्म के डिलीट सीन्स देखने का बेहद ही इंतजार था और अब ये इंतजार खत्म हो चुका है. ये फिल्म 26 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो कर ओटीटी की दुनिया में डेब्यू करेगी.

जवान

सितंबर में आई एटली कुमार की निर्देशित जवान शाहरुख खान की 2023 की सबसे सक्सेसफुल फिल्म रही. जिसने पठान के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 1100 करोड़ की शानदार कमाई की. ये फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर है.

हालांकि डायरेक्टर ने खुलासा करते हुए ये बताया था कि जवान फिल्म के कई सीन्स काट दिए गए थे और जो फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन होगा उसमें संजय दत्त भी नजर आएंगे. इस मूवी को एसआरके के जन्मदिन के अवसर पर बिना किसी कट के नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था.

ब्रह्मास्त्र

2022 में आई अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र एक बेहतरीन एक्शन एडवेंचर थी. इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में मौजूद हैं. डायरेक्टर ने ये खुलासा किया था कि उन्होंने इस मूवी के ओटीटी वर्जन में कई बदलाव किए हैं जिससे ये और भी बेहतर बन गई है.

फिल्म के पहले रिलीज में वीएफएक्स का बेहतरीन इस्तेमाल दिखाया गया है, और इस नए वर्जन में उन इफेक्ट्स को और साउंड को और बेहतरीन रूप से प्रस्तुत किया गया है.इसे आप डिजनी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

जस्टिस लीग

जैक स्नाइडर की जस्टिस लीग अब तक की सबसे बेहतरीन सुपरहीरो मूवीज में से एक है. इस फिल्म ने आते के साथ ही दुनियाभर में अपना जलवा बिखेर दिया था. अब फिल्म के डायरेक्टर ने इस फिल्म को बिना किसी कट के रिलीज किया है जिसके बाद इसकी ड्यूरेशन काफी बढ़ गई है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

स्पाइडर मैन ना वे होम (Spider Man: No Way Home)

मार्वल की ब्लॉकबस्टर फिल्म स्पाइडर मैन नो वे होम एक बार नहीं बल्कि दो बार बड़े परदे पर रिलीज की गई थी. ये अब तक की सबसे बेहतरीन स्पाइडर मैन फिल्म मानी जाती है. मूवी के डायरेक्टर ने लगभग 11 मिनट की फुटेज डालकर इसके ओटीटी वर्जन को और भी खास बनाया है. इसे आप जी 5 पर देख सकते हैं.

Also Read: Animal OTT Release: रणबीर कपूर की फिल्म कब ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें टाइम और डेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >