Anupamaa शो छोड़ने के बाद सोलो ट्रिप पर निकलीं अनघा भोसले, तसवीर शेयर कर कही ये बात

सीरियल ‘अनुपमा’ में ‘नंदिनी’ का किरदार निभा रहीं अनघा भोसले ने शो छोड़ने का ऐलान कर सबको हैरान कर दिया है. वो शो में समर के लव इंटरेस्ट के तौर पर नजर आ रही हैं.

सीरियल ‘अनुपमा’ में ‘नंदिनी’ का किरदार निभा रहीं अनघा भोसले ने शो छोड़ने का ऐलान कर सबको हैरान कर दिया है. वो शो में समर के लव इंटरेस्ट के तौर पर नजर आ रही हैं. अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने पुरी के जगन्नाथ मंदिर की सोलो ट्रिप का संकेत दिया गया था. अभिनेता ने हाल ही में कहा था कि शोबिज “पाखंड से भरा” है और वह एक आध्यात्मिक यात्रा करना चाहती हैं.

सोलो ट्रिप पर रवाना हुईं एक्ट्रेस

बैकपैक के साथ अपनी एक तसवीर साझा करते हुए अनघा भोसले ने लिखा, “अगर आप कभी नहीं जाते हैं, तो आप कभी नहीं जान पाएंगे… ” फैंस ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनका ओडिशा में स्वागत किया. एक फैन ने लिखा, “आपकी सोलो यात्रा के लिए शुभकामनाएं, आशा है कि आप बहुत सी नई चीजें जानेंगे गुड लक अनघा.” एक अन्य प्रशंसक ने टिप्पणी की “हैप्पी जर्नी लेकिन ध्यान रखें और सुरक्षित रहें.”

अनुपमा को कहा अलविदा

अनुपमा में अनघा भोसले शो में रुपाली गांगुली की छोटी बहू का किरदार निभा रही थी. समर और उसकी जोड़ी दर्शकों को काफी पसन्द थी. अनघा के शो छोड़ते ही यूजर्स के मन में कई सवाल आ रहे है. एक्ट्रेस वापस अपने घर पुणे चली गई है. ईटाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि, “मैं दिल से एक बहुत ही आध्यात्मिक व्यक्ति रही हूं, और मैं विभिन्न आध्यात्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेती हूं.

यहां राजनीति है, अनहेल्दी कॉम्पिटिशन…

अनघा भोसले ने कहा, इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद, मुझे एहसास हुआ कि इंडस्ट्री मेरी अपेक्षा के विपरीत था. यहां राजनीति है, अनहेल्दी कॉम्पिटिशन है. यहां हमेशा ही अच्छा दिखने और एकदम पतली-पतली दिखने की होड़ है. सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट करने का दबाव है। यदि आप इन चीजों को नहीं करते हैं, तो आप पीछे रह जाते है. ये चीजें मेरी विचार प्रक्रिया से मेल नहीं खाती.

Also Read: फरहान अख्तर ने दूसरी शादी को लेकर किया ये खुलासा, शिबानी दांडेकर संग ऐसा है रिश्ता
शोबिज का दोगलेपन…

अनघा भोसले ने कहा, “मैं शोबिज के दोगलेपन से खुद को रिलेट नहीं कर पाईं. यह पाखंड से भरा है. मैं अपने धार्मिक विश्वासों को आगे बढ़ना चाहती हूं और अपने जीवन में शांति और संतोष की भावना प्राप्त करना चाहती हूं.” हालांकि एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उन्होंने ब्रेक लिया है और एक्टिंग नहीं छोड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >