क्या आपने देखी Amitabh Bachchan के पहले फोटोशूट की तसवीर? फैंस कर रहे खूब पसंद

Amitabh Bachchan एक फिल्म मैगजीन के लिए उनकी पहली फोटोशूट की तस्वीर है. इस तसवीर को फैंस खूब पसंद कर रहे है. इसके साथ ही जमकर शेयर भी कर रहे है.

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों लगातार लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरुक कर रहे है. आये दिन वो इससे जुड़े पोस्ट डालते रहते है. हाल ही उन्होंने ट्विटर पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जो एक फिल्म मैगजीन के लिए उनकी पहली फोटोशूट की तस्वीर है. इस तसवीर को फैंस खूब पसंद कर रहे है. इसके साथ ही जमकर शेयर भी कर रहे है.

Also Read: Lockdown में घर पर सब्जियां साफ कर रही Nusrat Bharucha, देखें Video

अमिताभ ने अपने पहले फोटोशूट की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 1969 में इंडस्ट्री ज्वॉइन करने के बाद फिल्म मैगजीन के लिए मेरा पहला फोटोशूट. ये स्टार एंड स्टाइल के लिए था. फिल्मफेयर मैगजीन के अलावा उस दौर में ये दूसरी पॉपुलर मैगजीन थी. जर्नलिस्ट देवयानी चौबल को लगता था कि मैं स्टार भी हूं और मुझमें स्टाइल भी है, वो ऐसा सोचती थीं लेकिन यकीनन ही इस प्रोजेक्ट में ना कोई स्टार था ना स्टाइल. फोटोशूट में अमिताभ बच्चन ने ग्रीन कलर की टी-शर्ट पहनी है.

अमिताभ बच्चन के पहले फोटोशूट की तस्वीर फैंस के बीच वायरल हो रही है. बिग बी के लुक्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, आप तो पहले भी स्मार्ट थे और आज भी स्मार्ट हो. वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा, आप उस वक्त भी स्टार थे और आज भी स्टार हैं.

इससे पहले अमिताभ बच्‍चन का एक ट्वीट तेजी से वायरल हुआ था, जो उन्‍होंने कोरोना वायरस को लेकर किया था. अमिताभ बच्‍चन ने लिखा,’ एक बात तो तय है ; इस corona के दौरान , जितनी सद्भावना इंसान ने इंसान को दिखाई है, शायद पहले कभी नहीं देखी गई. आप किसी भी देश, प्रांत ,समाज, रंग, जाति, धर्म के हों ; हर तरफ़ से बस एक ही आवाज़ गूँज रही है, सब के लिए, सब से …. आप ठीक हो, सुरक्षित हो !!’

इससे पहले भी बिग बी ने बिग बी लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरुक करते हुए लिखा था, ‘खबरदार! घर में रहो, बाहर ना निकलो! इस कमबख़्त ‘कोरोना’, को उल्टा मत पड़ने दीजिए! नहीं नहीं… आप मेरी बात नहीं समझ रहे हैं! ‘कोरोना’ को उल्टा पढ़िए… हो जाएगा… ‘नारोको’!.’ बिग बी का ये खास अंदाज लोगों को बेहद पसंद आया था और लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए जागरूकता फैलाने के उनके इस कदम की जमकर तारीफ की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >