CoronaVirus पर अमिताभ बच्चन का नया वीडियो, कहा- फैलने से यूं रोका जा सकता है

amitabh bachchan- महानायक अमिताभा बच्चन का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कोरोना वायरस से बचने का उपाय बता रहे है.

Amitabh Bachchan Video On CoronaVirus: कोरोना वायरस (CoronaVirus) से बचकर रहने के कई तरीके बताये जा रहे है.सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी हर तरह की जानकारी उपल्ब्ध है.अब महानायक अमिताभा बच्चन (Amitabh Bachchan) का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कोरोना वायरस से बचने का उपाय बता रहे है.

इस वीडियो को प्रेस इंफॉर्मेशन ब्‍यूरो (पीआईबी) की तरफ से जारी किया गया है, जिसमें अमिताभ बच्‍चन उन बातों पर ध्‍यान दिला रहे हैं जो इस बीमारी को फैलने से रोकने में बहुत जरूरी है. वीडियो में अमिताभ बच्‍चन बता रहे है कि, ‘कैसे कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है. इसके लिए हमें बचाव के कुछ तरीके अपनाने होंगे. खांसते या छींकते समय रुमाल या टिशू का इस्तेमाल करना. इस्तेमाल के बाद उस टिशू को तुरंत ढक्‍कनदार कचरे के डिब्‍बे में डाल देना. अपनी आंख, मुंह और नाक को हाथ ना लगाना और अपने हाथों को समय-समय पर साबुन और पानी से धोना.’

इसके अलावा उन्होंने कहा कि भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें. अगर आपको खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो दूसरों से दूरी बनाए रखें. ऐसे लक्षण दिखने पर डॉक्‍टर से सलाह लें. अस्‍पताल में मुंह पर मास्‍क या रुमाल लगा कर ही जाएं.’

इससे पहले बिग बी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वह कोरोना पर कविता पढ़ रहे थे. उन्होंने कविता में कहा थ, बहुतेरे इलाज बतावें, जन जनमानस सब. केकर सुनैं केकर नाहीं, कौन बताई ई सब. केऊ कहिस कलौंजी पीसौ. केऊ आंवला रस. केऊ कहिस घर में बैठो, हिलौ ने ठस से मस. ईर कहन और बीर कहन ऐसा कुछ भी करो-ना, बिन साबुन के हाथ धोई के केऊ का भय्या छुओ ना. हम कहा चलो हमऊ कर देत हैं, जैसन बोलैं सब. आवैं दोई कोरोना-फोरोना ठेंगवा दिखाइब तब.’

वहीं, अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच प्रशंसकों के साथ अपनी साप्ताहिक मुलाकात रविवार को रद्द कर दी थी. 77 वर्षीय अभिनेता जुहू स्थित अपने आवास जलसा में पिछले 37 साल से अपने प्रशंसकों से हर रविवार को मुलाकात करते आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >