अमिताभ बच्चन का हुआ है पुनर्जन्म, दोनों हाथों से लिखने में है एक्सपर्ट,जानिए बिग बी से जुड़ी अनसुनी बातें

#80saalbemisaalbachchan बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन आज अपना 80वां जन्जमदिन मना रहे हैं. उन्होंने अपने लाइफ में कई सारे मुकाम हासिल किए. अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. आज हम आपको बिग बी के जीवन की कुछ अनसुनी बाते बताएंगे, जो काफी कम लोगों को पता है.

#80saalbemisaalbachchan: बॉलीवुड इडस्ट्री में शहंशाह के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन आज 80 साल के हो गए. कई तरह की भूमिकाएं निभाने के लिए जाने जाने वाले, अमिताभ बच्चन यकीनन फिल्म इंडस्ट्री में सबसे महान अभिनेताओं में से एक हैं. बच्चन ने अपने शानदार करियर में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्म पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते हैं. अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. आज हम आपको बिग बी के जीवन की कुछ अनसुनी बाते बताएंगे, जो काफी कम लोगों को पता है.

बिग बी से जुड़ी अनसुनी बातें

  • अमिताभ बच्चन एक मल्टी स्टारर व्यक्ति है. बहुत कम लोगों को पता होगा कि एक्टर आसानी से अपने दोनों हाथों से लिख सकते हैं.

  • कम ही लोग जानते हैं कि बिग बी भारतीय वायु सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते थे.

  • बॉलीवुड के शहंशाह ने 1969 में भुवम शोम में वॉयस नैरेटर के रूप में शोबिज इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया था. वहीं उन्हें ऑल इंडिया रेडियो में उनकी आवाज भारी होनी की वजह से उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था.

  • अपनी पहली हिट जंजीर देने से पहले, अमिताभ बच्चन की लगातार 12 फिल्में फ्लॉप हुई थी. फिल्म मेकर्स ने एक्टर को ब्लैक लिस्ट कर दिया था.

  • बिग बी के बारे में एक और दिलचस्प तथ्य यह है कि उनके पिता हरिवंश राय बच्चन अमिताभ का नाम ‘इंकलाब’ रखना चाहते थे. उनका यह भी मानना था कि उनका पुत्र उनके दादा का पुनर्जन्म था.

  • अमिताभ बच्चन की पहली तनख्वाह 500 रुपये थी. अस्थमा की समस्या के चलते एक्टर ‘हर समय’ अपनी जेब में एक अस्थलिन पंप/इनहेलर रखते हैं.

  • अमिताभ बच्चन का मूल सरनेम श्रीवास्तव था, जब तक कि उनके पिता ने बच्चन नाम नहीं अपनाया. तब से वह भी इसी नाम से जाने जाते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >