Peddi: राम चरण की ‘पेड्डी’ का पुष्पा भाऊ ने किया रिव्यू, बोले- दमदार और रॉ परफॉर्मेंस

Peddi: ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन ने राम चरण की नई फिल्म ‘पेड्डी’ देखने के बाद अपना शानदार रिव्यू शेयर किया है.

Peddi: राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है. इसी बीच, ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन ने भी हाल ही में फिल्म देखी. फिल्म खत्म होते ही वह इससे इतने इम्प्रेस हुए कि उन्होंने X पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर अपना रिव्यू दिया. इस पोस्ट में उन्होंने राम चरण की एक्टिंग की जमकर सराहना की और साथ ही निर्देशक से लेकर पूरी टीम की तारीफों के पुल बांध दिए. आइए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन ने ‘पेड्डी’ को लेकर क्या-क्या कहा.

यहां देखें पूरा रिव्यू-

राम चरण की एक्टिंग को बताया ‘दमदार और असली’

अल्लू अर्जुन ने अपने रिव्यू में सबसे ज्यादा तारीफ राम चरण की एक्टिंग की है. उन्होंने लिखा कि फिल्म में राम चरण की एक्टिंग बहुत ही दमदार और असली (Gritty) है, यानी उनका किरदार बहुत मजबूत और अच्छा असर छोड़ने वाला है. साथ ही उनका काम पूरी तरह नेचुरल और रियल (Raw) लगता है. अल्लू अर्जुन के मुताबिक, राम चरण ने इस फिल्म में जो परफॉर्मेंस दी है, उसे देखकर कोई भी उनका दीवाना हो जाएगा.

खतरनाक बॉडी और लाजवाब डांस

अल्लू अर्जुन ने राम चरण की दो और खास बातों पर ध्यान दिया है. उन्होंने कहा कि इस फिल्म के लिए राम चरण ने अपने शरीर में बड़ा बदलाव किया है और एक खिलाड़ी की तरह खुद को तैयार किया है, जो सच में हैरान करने वाला है. इसके अलावा फिल्म में उनका डांस हमेशा की तरह बहुत ही शानदार और देखने लायक है.

“मुझे अपने भाई पर बहुत गर्व है”

अल्लू अर्जुन और राम चरण असल जिंदगी में बहुत अच्छे दोस्त और भाई जैसे हैं. अपने रिव्यू में अल्लू अर्जुन ने लिखा, “मुझे अपने भाई पर सच में बहुत गर्व हो रहा है. आज लोग जो उनकी इतनी तारीफ कर रहे हैं और तालियां बजा रहे हैं, राम चरण उस तारीफ के एक-एक हिस्से के असली हकदार हैं.”

डायरेक्टर बुची बाबू सना को कहा ‘जहाज का कप्तान’

अल्लू अर्जुन ने फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना की भी खुलकर तारीफ की. उन्होंने डायरेक्टर को ‘कैप्टन ऑफ द शिप’ (जहाज का कप्तान) कहा और लिखा कि उन्होंने फिल्म के सभी कलाकारों से बहुत बेहतरीन काम निकलवाया है.सबसे बड़ी बात यह कि डायरेक्टर ने राम चरण को पर्दे पर इतने बड़े और ऊंचे स्तर पर पेश किया है कि देखकर मजा आ जाता है.

जान्हवी कपूर और जगपति बाबू के काम को भी सराहा

राम चरण के अलावा अल्लू अर्जुन ने फिल्म के बाकी कलाकारों की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने विलेन का किरदार निभाने वाले सीनियर एक्टर जगपति बाबू की एक्टिंग को बहुत दमदार बताया. साथ ही उन्होंने फिल्म की हीरोइन जान्हवी कपूर के लिए अपना प्यार और सपोर्ट जताते हुए उनके काम की भी सराहना की.

आखिर में उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर्स, कैमरे के पीछे काम करने वाले सभी तकनीशियनों और पूरी ‘पेड्डी’ टीम को इतनी बड़ी और सफल फिल्म बनाने के लिए बधाई दी.

यह भी पढ़ें: करोड़ों कमाने के बाद भी हिंदी बेल्ट में क्यों पिटी राम चरण की ‘Peddi’? प्रोड्यूसर ने बताई असली वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >