आलिया भट्ट ने अपनी नन्ही प्रिसेंस के फ्यूचर को लेकर कही बड़ी बात, बोली- वह एक्ट्रेस बनना चाहती है तो…

आलिया भट्ट की बेटी अगर बड़ी होकर एक्ट्रेस बनना चाहती है, तो उन्हें कैसा लगेगा, इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपनी बेटी से किसी भी तरह की चाह नहीं रखना चाहती है, वह आगे बड़ी होकर जो भी बनेगी, उसको सपोर्ट करुंगी.

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट हाल ही में मां बनी है. एक्ट्रेस के घर नन्ही परी आई है. आलिया इन-दिनों अपनी बेटी के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट कर रही है. फैंस प्रिसेंस की एक झलक पाने के लिए बेताब है. अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि अगर उनकी बेटी बड़ी होकर एक्ट्रेस बनना चाहेंगी, तो उनका क्या रिएक्शन होगा. आलिया ने कहा कि यह अब कुछ ऐसा है, जिसे वह तैयार कर सकती है और योजना बना सकती है. आलिया ने यह भी कहा कि वह अपनी बेटी से किसी भी तरह की चाह नहीं रखना चाहती है, वह आगे बड़ी होकर जो भी बनेगी, उसको सपोर्ट करुंगी.

क्या अपनी बेटी को दुनिया से छिपा कर रखेंगी आलिया

मैरी क्लेयर के साथ एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा, ‘मैं लोगों की नजरों में बच्चे की परवरिश को लेकर थोड़ी चिंतित रहती हूं. मैं इसके बारे में अपने दोस्तों, अपने परिवार और अपने पति से बहुत बात करती हूं. मैं नहीं चाहती कि मेरे बच्चे के जीवन में किसी तरह की दखलअंदाजी हो, क्योंकि अंत में, मैंने यह रास्ता चुना है, लेकिन हो सकता है कि मेरा बच्चा बड़े होने पर इस रास्ते को नहीं चुनना चाहेगा… इसलिए यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैं बहुत प्रोटेक्टिव महसूस करती हूं.”

बेटी के एक्ट्रेस बनने पर आलिया का आया रिएक्शन

अपनी बेटी के एक्ट्रेस बनने की इच्छा के बारे में बात करते हुए, आलिया ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह कुछ ऐसा है, जिसे मैं वास्तव में तैयार कर सकती हूं और इसके लिए योजना बना सकती हूं. क्योंकि मुझे उम्मीद क्यों रखनी चाहिए और फिर किसी निराशा या उत्साह या उस तरह की किसी भी चीज से मुलाकात करनी चाहिए? आलिया और रणबीर कपूर ने 6 नवंबर को अपने बच्चे का स्वागत किया. बेटी के आगमन की घोषणा करते हुए, आलिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर: – हमारा बच्चा यहां है … और क्या वह जादुई लड़की है. हम आधिकारिक तौर पर प्यार से फूट रहे हैं – धन्य और जुनूनी माता-पिता !!!! प्यार प्यार प्यार आलिया और रणबीर.”

Also Read: आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के बेबी का नाम होगा काफी स्पेशल, ऋषि कपूर से है खास कनेक्शन
इन फिल्मों में दिखेंगी आलिया भट्ट

आलिया और रणबीर ने ऐलान किया था कि वे इसी साल जून में पैरंट्स बनेंगे. कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 14 अप्रैल को शादी कर ली. शादी के दो महीने बाद ही इस कपल ने अपने फैन्स को सरप्राइज दिया. आलिया को हाल ही में ब्रह्मास्त्र: भाग 1- शिवा में देखा गया था, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया. अयान मुखर्जी द्वारा अभिनीत, इस फिल्म में रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाईं. वह अगली बार निर्देशक करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र, शबाना आजमी, जया बच्चन और रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >