स्टंट के दौरान चोटिल हुए अक्षय कुमार, वीडियो देख परेशान हुए फैंस

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ‘भूत बंगला’ के सेट पर स्टंट करते वक्त हादसे का शिकार हो गए. स्टंट का BTS वीडियो वायरल होने के बाद फैंस चिंतित नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्टंट के बाद वे परेशान नजर आते हैं. देखिए वीडियो…

Akshay Kumar: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ के नाम से मशहूर अक्षय कुमार को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है. अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला के सेट पर एक खतरनाक स्टंट करते वक्त वह हादसे का शिकार हो गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, 9 अप्रैल को मेकर्स ने फिल्म का एक BTS वीडियो शेयर किया, जिसमें अक्षय कुमार हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन करते नजर आते हैं. इस दौरान मिड-एयर किक लैंडिंग में उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वे जोर से जमीन पर गिर जाते हैं. इस हादसे में उन्हें चोट भी आई, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है.

खुद स्टंट करना पसंद करते हैं अक्षय

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार ने खुद स्टंट करते हुए रिस्क लिया हो. वह हमेशा से अपने एक्शन सीन्स खुद करने के लिए जाने जाते हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि VFX और AI के जमाने में असली स्टंट का रोमांच कम हो जाता है, इसलिए वह खुद स्टंट करना पसंद करते हैं ताकि दर्शकों को रियल फील मिल सके. 

17 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म की बात करें तो ‘भूत बंगला’ एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट 17 अप्रैल तय की गई है. इसके अलावा 16 अप्रैल को इसका पेड प्रीव्यू भी रखा गया है. अक्षय कुमार के इस वायरल वीडियो ने फैंस को थोड़ा डरा जरूर दिया है, लेकिन साथ ही उनकी हिम्मत और डेडिकेशन की भी खूब तारीफ हो रही है.

यह भी पढे़ं: अर्जुन कपूर को अचानक क्या हुआ? इंस्टा पर किया अजीबोगरीब पोस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >