FAU-G Teaser : अक्षय कुमार ने लॉन्च किया FAU-G गेम का टीजर, बोले- निडर और एकता के प्रतीक जवानों अपने फौजियों...

Akshay Kumar FAU-G Teaser : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' (Laxmmi Bomb) को लेकर सुर्खियों में हैं. इन दिनों अक्षय फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए है. अब खिलाड़ी कुमार ने दशहरे के मौके पर FAU-G गेम का टीजर रिलीज किया है. सोशल मीडिया पर इस टीजर को फैंस खूब पसंद कर रहे है. साथ ही इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे है.

Akshay Kumar FAU-G Teaser : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ (Laxmmi Bomb) को लेकर सुर्खियों में हैं. इन दिनों अक्षय फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए है. अब खिलाड़ी कुमार ने दशहरे के मौके पर FAU-G गेम का टीजर रिलीज किया है. सोशल मीडिया पर इस टीजर को फैंस खूब पसंद कर रहे है. साथ ही इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे है.

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर FAU-G गेम का टीजर जारी किया है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, आज जब हम बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मना रहे हैं तो इससे अच्छा दिन क्या हो सकता है कि हम अपने निडर और एकता के प्रतीक जवानों अपने फौजियों को सलाम करें. दशहरे के अवसर पर प्रस्तुत है फौजी का टीजर. इसकी लॉन्चिंग डेट नवंबर में रखी गई है. वहीं, टीजर के पहले ही सीन में गलवान घाटी के ऊपर उड़ान भरते हेलिकॉप्टर दिखाई दिए.

https://www.instagram.com/p/CGxEE4-nsY_/

बता दें कि दो महीने पहले बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार ने ऐलान किया था कि वह Fearless And United-Guards FAU-G नाम से एक ऐक्‍शन गेम लेकर आ रहे हैं. अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्‍मनिर्भर भारत का समर्थन करते हुए, ऐक्शन गेम, Fearless And United-Guards FAU-G को पेश करने पर गर्व है. मनोरंजन के अलावा, खिलाड़ी हमारे सैनिकों के बलिदानों के बारे में भी जानेंगे. इसका 20 पर्सेंट नेट रेवेन्‍यू ‘भारत के वीर’ ट्रस्‍ट को डोनेट किया जाएगा.

Also Read: TRP Ranking: ‘कुंडली भाग्य’ को पीछे छोड़ते हुए ये सीरियल बना नंबर 1, ‘केबीसी 12’ ‘बिग बॉस 14’ टॉप 5 की लिस्ट से बाहर

गौरतलब है कि गलवान में भारत-चीन के सैनिकों की झड़प के बाद भारत सरकार ने लोकप्रिय गेमिंग एप PUBG सहित चीन की कंपनियों से जुड़े 118 अन्य मोबाइल एप पर बुधवार को प्रतिबंध लगा दिया था. जिसके बाद अक्षय के अनाउंसमेंट किया था कि वो FAU-G गेम लेकर आ रहे है. वहीं, इन दिनों खिलाड़ी कुमार लक्ष्मी बॉम्ब के प्रमोशन में लगे हुए है. अक्षय कियारा आडवाणी की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दिवाली के मौके पर 9 नवंबर को रिलीज हो रही है.

बता दें कि भारत के साथ-साथ, लक्ष्मी बम अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में भी डिजिटल रूप से रिलीज़ होगा. प्रशंसक भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार और ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूएई में हॉटस्टार पर फिल्म को स्ट्रीम कर सकेंगे.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >