कैमरों से दूर रहने वाली ऐश्वर्या राय की दिखी फैमिली झलक, भाई आदित्य की पोस्ट ने जीता दिल

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने भाई आदित्य राय द्वारा शेयर की गई रक्षाबंधन की एक पारिवारिक तस्वीर में अपनी मां वृंदा राय और बेटी आराध्या के साथ नजर आईं. यह झलक फैंस के लिए खास है.

ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं. यही वजह है कि जब उनके परिवार की कोई तस्वीर सामने आती है, तो फैंस की नजरें उस पर टिक जाती हैं. इस बार रक्षाबंधन के मौके पर ऐश्वर्या के भाई आदित्य राय ने एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की है.

Aishwarya Rai Family in One Frame : रक्षाबंधन पर एक फ्रेम में ऐश्वर्या का परिवार

आदित्य राय ने 31 अगस्त को इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर की. फोटो में ऐश्वर्या राय अपने भाई के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. वहीं उनकी मां वृंदा राय बच्चों के साथ बैठी दिखाई दे रही हैं. ऐश्वर्या की बेटी आराध्या भी इस फैमिली मोमेंट का हिस्सा बनीं. आदित्य ने फोटो के साथ सिर्फ 'Rakshabandhan2026' लिखा. बिना किसी लंबे कैप्शन के शेयर की गई इस तस्वीर ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

Aishwarya in Simple Look : सादे अंदाज में दिखीं ऐश्वर्या

तस्वीर में ऐश्वर्या रायका लुक काफी सिंपल और एलिगेंट नजर आया. उन्होंने सफेद रंग का एथनिक आउटफिट पहना था और बालों को खुला रखा था. उनके सिर पर सनग्लासेस भी नजर आए. वहीं आदित्य ऑफ-व्हाइट कॉलर्ड टी-शर्ट और ब्लू चेक्ड ट्राउजर में दिखाई दिए. परिवार के बाकी सदस्य भी कैजुअल और ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आए.

Aaradhya Joins Family Photo : आराध्या भी बनीं फैमिली फोटो का हिस्सा

इस तस्वीर की खास बात आराध्या बच्चन की मौजूदगी भी रही. ऐश्वर्या अक्सर बेटी आराध्या के साथ नजर आती हैं, लेकिन परिवार के बाकी सदस्यों के साथ उनकी ऐसी झलक कम ही देखने को मिलती है. तस्वीर में आराध्या अपनी नानी और परिवार के दूसरे बच्चों के साथ दिखाई दे रही हैं. फोटो सामने आने के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में परिवार को ढेरों शुभकामनाएं दीं. कई यूजर्स ने तस्वीर को प्यारा बताया और परिवार के लिए आशीर्वाद की कामना की.

ये भी पढ़ें: मुझे तुम्हारी इमेज खत्म करनी है… 'ताल' में Aishwarya Rai को कास्टिंग के वक्त Subhash Ghai ने ऐसा क्यों कहा?

Who is Aishwarya’s Brother Aditya? : कौन हैं ऐश्वर्या के भाई आदित्य?

आदित्य राय ने खुद को ग्लैमर और फिल्मी दुनिया से काफी दूर रखा है. वह मर्चेंट नेवी में इंजीनियर के तौर पर काम कर चुके हैं और आमतौर पर मीडिया की सुर्खियों से दूर रहते हैं. फिल्मों से उनका जुड़ाव साल 2003 में देखने को मिला था, जब उन्होंने 'दिल का रिश्ता' को को-प्रोड्यूस किया था. इस फिल्म में ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में थीं. ऐश्वर्या और आदित्य की मां वृंदा राय भी इस फिल्म से जुड़ी थीं.

Aishwarya Away from Films : फिल्मों से दूर हैं ऐश्वर्या

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में नजर आई थीं. फिल्म में उन्होंने नंदिनी और मंदाकिनी की भूमिकाएं निभाई थीं. इसके बाद से फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक उनके अगले प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: थोड़ा Unpopular: Sorry Aishwarya, लेकिन इस बार आप गलत मिसाल छोड़ गईं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >