Shehnaaz Gill के फैंस के ट्रोल करने पर आसिम रियाज ने दी सफाई, जानें एक्टर ने लेटेस्ट पोस्ट में क्या कहा

आसिम रियाज अपने एक ट्वीट की वजह से शहनाज गिल के फैंस के निशाने पर आ गए. जिसके बाद आसिम ने इसपर सफाई देते हुए नया ट्वीट किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

एक्ट्रेस शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहती थी. लेकिन बीते दिन शहनाज का डांस करते और हंसते- मुस्कुराते हुए तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. फैंस उनके चेहरे पर हंसी देखकर काफी खुश थे. इस बीच आसिम रियाज ने एक ट्वीट किया जिसके बाद ट्विटर पर SHAME ON ASIM RIAZ ट्रेंड करना लगा. सना के फैंस ने आसिम को खूब ट्रोल किया. अब इसपर एक्टर ने सफाई दी है.

दरअसल, आसिम रियाज ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, अभी कुछ डांसिंग क्लिप्स देखे… सच में लोग इतनी जल्दी अपनों को भूलकर आगे बढ़ जाते हैं. क्या बात क्या बात. साथ ही हैशटैग #Newworld का इस्तेमाल भी किया. फिर क्या था, ट्वीट वायरल होते ही फैंस को लगा कि वो शहनाज गिल के बारे में ये सारी बातें कह रहे है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें यूजर्स ने खूब खरी- खोटी सुनाई.

अब इस पूरे मामले पर आसिम रियाज ने नया ट्वीट किया है. आसिम ने सफाई देते हुए लिखा, ‘दोस्तों, मेरा ध्यान इस ओर गया और मुझे लगता है कि अब मुझे इसे किल्यर करने की जरूरत है. मैंने पिछले महीने जम्मू में अपने एक करीबी दोस्त को खोया और उसी ग्रुप के मेरे कुछ दोस्त गोवा में अभी पार्टी कर रहे हैं.’

https://twitter.com/imrealasim/status/1475749471916986368

आगे ट्विटर पर इस पोस्ट में आसिम रियाज ने लिखा, इसलिए मैं असल में उनके बारे में बोल रहा था ना कि आपके बारे में जिसे आप सब सोच रहे हैं. और याद रखें कि अगर मैं कुछ भी कहना चाहता हूं तो मैं सीधे आकर मुंह पर कहूंगा. मेरे पास भी हैं, मेरे करीबी भी हैं. मेरे घरवाले भी यहीं हैं. इसलिए इस तरह टारगेट करना बंद करिए और सहानुभूति लेना बंद करिए.’

Also Read: शहनाज गिल ब्लैक ड्रेस में दिखी बेहद ग्लैमरस, दोस्त की सगाई में किया ‘झिंगाट’ डांस, VIDEO VIRAL

गौरतलब है कि शहनाज गिल अपने मैनेजर कौशल जोशी की सगाई में शामिल हुई थी. इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक ड्रेस में काफी खूबसूरत दिखी थी. सना ने ‘झिंगाट’ गाने पर डांस किया था और उनके वीडियोज इंटरनेट पर काफी वायरल हुए थे. एक्ट्रेस को इस तरह खुशी मनाते देख उनके फैंस काफी खुश हो गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >