‘रंगोली एसिड विक्टिम हैं, नफरत नहीं प्यार बांटें’ Twitter सस्पेंड होने पर बोलीं फराह खान

Rangoli Chandel के इस ट्वीट के बाद सुजैन खान की बहन फराह अली खान ने कहा रंगोली एसिड अटैक की विक्टिम हैं, उन्होंने बहुत दर्द सहा है, उन्हें नफरत नहीं प्यार बांटना चाहिए.

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) का ट्विटर एकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है. उन्होंने हाल ही में मुरादाबाद में डॉक्टरों पर हुए हमले को लेकर एक विवादास्पद ट्वीट किया था. उनके इस ट्वीट के बाद सुजैन खान की बहन फराह अली खान ने कहा रंगोली एसिड अटैक की विक्टिम हैं, उन्होंने बहुत दर्द सहा है, उन्हें नफरत नहीं प्यार बांटना चाहिए.

Also Read: ट्विटर अकांउट सस्‍पेंड होने के बाद कंगना की बहन रंगोली का बयान- पत्‍थरबाजी करनेवालों को कुछ नहीं कहते…

सुजैन खान की बहन फराह खान ने भी रंगोली चंदेल के ट्विटर अकाउंट सस्‍पेंड करने की मांग की थी. उन्‍होंने इसके लिए ट्विटर को धन्यवाद दिया है. उन्‍होंने लिखा कि,’ मैंने इस ट्वीट को इसलिए रिपोर्ट किया था, क्योंकि उन्होंने एक खास समुदाय को निशाना बनाया और लिबरल मीडिया को लाइन में खड़ा करके गोली मारने को कहा. उन्होंने अपनी तुलना नाजी से भी की.

फराह अली खान ने कहा कि, हर धर्म में अच्छे- बुरे लोग होते है. धर्म के नाम पर किसी को मारना सही नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें हेटफुल मैसेज आ रहे है, इसलिए उन्होंने ऐसे मैसेज को म्यूट कर दिया है. उन्होंने कहा कि वो लोगों को अपने विचार व्यक्त करने से रोक नहीं सकती, लेकिन उन्हें पढ़ने से रोक सकती है.

गौरतलब है कि 15 अप्रैल का यूपी के मुरादाबाद में एक कोरोना संक्रमित मरीज को लेने पहुंची डॉक्‍टर्स और मेडिकल स्‍टाफ की टीम पर वहां के स्‍थानीय लोगों ने हमला कर दिया था. सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों पर भी हमला हो गया था. जिसमें कई लोग घायल हो गये थे.

इसी पर विरोध जताते हुए रंगोली चंदेल ने कहा था,’ एक जमाती कोरोना वायरस से मर गया. जब डॉक्टर्स और पुलिसवाले इन्हें चेक करने गए तो ये उन पर हमला करते हैं और मार देते हैं. सेक्युलर मीडिया और मुल्लाओं को एक लाइम में खड़ा कर के गोली मार देनी चाहिए. हमें इतिहास की परवाह नहीं करनी चाहिए कि कोई हमें नाजी कहेगा. जिंदगी फेक इमेज से ज्यादा कीमती है.” जिसके बाद रंगोली के इस बयान के बाद उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >