Rubina Dilaik की प्रेग्नेंसी रूमर्स पर पति अभिनव शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उस समय यात्रा कर…

1 / 1
Rubina Dilaik की प्रेग्नेंसी रूमर्स पर पति अभिनव शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उस समय यात्रा कर…
फुल स्क्रीन में देखें

Rubina Dilaik की प्रेग्नेंसी रूमर्स पर पति अभिनव शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उस समय यात्रा कर…

अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल में से एक है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद है. बीते कई दिनों से खबरें आ रही थी कि रुबीना प्रेग्नेंट हैं. अब एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

बिग बॉस 14 फेम रुबीना दिलैक हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने कलरफुल फ्लोरल ड्रेस पहने हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी.

तस्वीरों में अभिनेत्री बहुत प्यारी लग रही थीं और जब उनके पति अभिनव शुक्ला ने वह पोस्ट देखी तो उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया दी और उनपर प्यार बरसाया. हालांकि, कई फैंस ने अनुमान लगाया कि कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. अब इस पर रुबीना के पति अभिनव ने भी प्रतिक्रिया दी है.

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए, अभिनव शुक्ला ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और उल्लेख किया कि उन्होंने इसके बारे में ज्यादा नहीं पढ़ा है, क्योंकि वह यात्रा कर रहे थे. उन्होंने कहा, “ये सिर्फ अफवाहें हैं, मैं उस समय यात्रा कर रहा था, इसलिए मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं पढ़ा.”

अभिनव ने कहा, ”मैं वास्तव में नहीं जानता कि क्या हुआ और लोग इस बारे में क्यों बात करने लगे. उन्होंने एक तस्वीर डाली और लोगों ने इस पर कमेंट किया और मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है. लोगों को अटकलें लगाने दीजिए.”

बता दें, अफवाहें तब शुरू हुईं जब हाल ही में रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में रुबीना ने दो अलग-अलग ड्रेस पहनी थी. उसी एक आउटफिट में फैंस को उनका बेबी बंप दिखा. जिसके बाद फैंस उन्हें बधाईयां देने लगे.

एक यूजर ने लिखा, ”वाह रुबीना जी कब आप खुशखबरी सुना रही है”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, आप प्रेग्नेंट हैं और काफी अच्छा लगा देखकर”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”आपको और अभिनव को बधाईयां.”

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनव शुक्ला ने अपना करियर 2007 की शुरुआत में शुरू किया, लेकिन छोटी बहू में विक्रम का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल की. उन्होंने गीत- हुई सबसे परायी और एक हजारों में मेरी बहना है जैसे लोकप्रिय शो में भी अपनी भूमिका निभाई. उन्होंने बिग बॉस 14 और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11 में भाग लिया और जहां वह सेमी फाइनलिस्ट के रूप में उभरे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >