Coronavirus: कनिका कपूर के संपर्क में आये 63 लोगों का टेस्ट Negative

Kanika Kapoor- स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कनिका कपूर के संपर्क में 162 लोग आए, जिनमें 63 लोगों का टेस्ट निगेटिव आया है.

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव पाई गई थी. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके बाद उनसे मिलने आए लोगों के संक्रमित होने की आशंका बढ़ गई थी. अब एक रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कनिका कपूर के संपर्क में 162 लोग आए, जिनमें 63 लोगों का टेस्ट निगेटिव आया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, 120 से 130 लोगों की पहचान हो गई है और उनके सैंपल भी ले लिये हैं. इनमें 35 लोग कानपूर से हैं. वहीं, स्वास्थ्य अधिकारी इन सभी लोगों की पहचान निकालने में जुटे हुए हैं.

अब तक लगभग 63 लोगों के सैंपलों को परीक्षण हो चुका है, जो सभी निगेटिव आए हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कनिका को उसी होटल में रखा गया था, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के साथ वनडे सीरीज खेलने आई दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम ठहरी थी. हालांकि, BCCI ने अभी इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की है.

इससे पहले कनिका कपूर के बर्ताब को लेकर डॉक्टर्स ने कहा था कि वह किसी सेलिब्रेटी की तरह व्यवहार कर रही हैं और इलाज में सहयोग नहीं कर रहीं. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल उनके बर्ताव से परेशान है. लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI) के डायरेक्टर ने कनिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह इलाज में सहयोग नहीं कर रही हैं.

डायरेक्टर का कहना है कि कनिका को सभी जरूरी और अच्छी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं. उनका आइसोलेशन रूम एयर कंडीशन है, जिसमें टॉयलेट है, पेशेंट बेड़ और एक टीवी है. उन्हें अस्पताल के कैंटीन से ग्लूटन फ्री डायट दी जा रही है. इन सबके बावजूद उनका व्यवहार ठीक नहीं है. उनके नखरे जारी हैं. वह मरीज नहीं बल्कि स्टार्स जैसा व्यवहार कर रही हैं. जिसके चलते स्टाफ परेशान है.

गौरतलब है कि कि लंदन से वापस लौटीं कनिका कपूर पर आरोप लग रहे हैं कि वो एयरपोर्ट पर बिना कोरोना जांच करवाए निकल आईं थी. प्रशासन के अनुसार 13 से 14 मार्च के बीच कनिका चार- चार पार्टियों शामिल में हुई थी, पहली पार्टी 14 मार्च को लखनऊ के ताज होटल में हुई थी. सूत्रों के मुताबिक, यह पार्टी कांग्रेस के पूर्व सांसद जितिन प्रसाद के ससुर आदेश सेठ ने दी थी. जिसमें कनिका कपूर भी शामिल हुई थी. उन पर कोरोना वायरस को लेकर लापरवाही बरतने के लिए यूपी में तीन एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >