दक्षिण चीन सागर विवाद के कारण जैकी चैन की वियतनाम यात्रा रद्द

हनोई: मार्शल आर्ट फिल्मी सितारे जैकी चैन की चैरिटी के लिये प्रस्तावित वियतमान यात्रा को, विवादित दक्षिण चीन सागर पर बीजिंग के दावे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस के कारण रद्द कर दिया गया. हांगकांग में पैदा हुए चैन को बच्चों के चेहरे की खराबी की मुफ्त सर्जरी कराने वाले चैरिटी ‘ऑपरेशन स्माइल’ […]

हनोई: मार्शल आर्ट फिल्मी सितारे जैकी चैन की चैरिटी के लिये प्रस्तावित वियतमान यात्रा को, विवादित दक्षिण चीन सागर पर बीजिंग के दावे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस के कारण रद्द कर दिया गया.

हांगकांग में पैदा हुए चैन को बच्चों के चेहरे की खराबी की मुफ्त सर्जरी कराने वाले चैरिटी ‘ऑपरेशन स्माइल’ के समर्थन के लिये 10 नवंबर को हनोई जाना था, लेकिन बीते सप्ताह जैसे ही चैरिटी ने चैन की यात्रा की घोषणा की तो गुस्साए फेसबुक उपयोगकर्ताओं ने उनके आधिकारिक पेज पर गुस्सा निकालना शुरू कर दिया.

कुछ फेसबुक उपयोगकर्ताओं ने दावा किया कि चैन दक्षिण चीन सागर को लेकर चीन का समर्थन करते हैं. गौरतलब है कि वियतनाम, मलेशिया, फिलिपींस, ताइवान और ब्रुनेई लंबे समय से दक्षिण चीन सागर को लेकर अपने-अपने दावे करते रहे हैं, जोकि इस क्षेत्र में चीन की परेशानियों का कारण बने हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >