Rambo के बाद अब Spiderman बनना चाहते हैं बॉलीवुड के TIGER

जबरदस्त एक्शन और डांस की बदौलत अपनी खास जगह बनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की दिली ख्वाहिश दरअसल ‘स्पाइडर मैन’ की भूमिका निभाने की है. उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिमखाने का उद्घाटन करने आये टाइगर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हालांकि वह ‘द फ्लाइंग जट्ट’ फिल्म में सुपरहीरो का किरदार निभा […]

जबरदस्त एक्शन और डांस की बदौलत अपनी खास जगह बनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की दिली ख्वाहिश दरअसल ‘स्पाइडर मैन’ की भूमिका निभाने की है.

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिमखाने का उद्घाटन करने आये टाइगर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हालांकि वह ‘द फ्लाइंग जट्ट’ फिल्म में सुपरहीरो का किरदार निभा चुके हैं मगर उनका सपना है कि वह स्पाइडर मैन की भूमिका निभाएं.

‘वॉर’ और ‘बागी’ जैसी हिट फिल्मों में मुख्य किरदार निभा चुके टाइगर ने बताया कि उनकी दो फिल्मों ‘बागी 3’ और ‘रैम्बो’ पर अभी काम चल रहा है. उम्मीद है कि ये फिल्में भी दर्शकों की कसौटी पर खरी उतरेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >