12th Fail से लेकर Mohabbatein, तक इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में मनाई सिल्वर जुबली, OTT पर जरूर करें एंजॉय

1 / 1
12th Fail से लेकर Mohabbatein, तक इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में मनाई सिल्वर जुबली, OTT पर जरूर करें एंजॉय
फुल स्क्रीन में देखें

12th fail

बॉलीवुड फिल्मों का शुरुआत से दर्शकों में क्रेज रहा है. कई फिल्में तो ऐसी थी, जिन्हें देखने के लिए थियेटर्स के बाहर लंबी लाइनें रहती थी. कई ने तो सिनेमाघरों में सिल्वर जुबली भी मनाई. लिस्ट में 12वीं फेल से लेकर राजा हिंदुस्तानी तक शामिल है.

बहुत सी फिल्मों को सिनेमाघरों में अपने सफल 25 वीक का जश्न मनाने का मौका नहीं मिलता है, खासकर ऐसे समय में जब कई जॉनर की मूवीज अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हो. इन सब के बावजूद कई फिल्में है, जिसने ये माइलस्टोन पार किया है.

12th fail

12वीं फेल
विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया. ये मूवी अधिकारी मनोज कुमार की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है, जिन्होंने गरीबी को मात देककर यूपीएससी की परीक्षा पास की. फिल्म ने सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक 25 सप्ताह पूरे कर लिए हैं. आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Mohabbatein

मोहब्बतें
शाहरुख खान की मोहब्बतें जिसने सभी को परंपरा, प्रतिष्ठा, अनुशासन के बारे में सिखाया, उस वक्त सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक थी. इसने भी सिल्वर जुबली पूर की. आप इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो के साथ-साथ यूट्यूब पर भी देख सकते हैं.

Kaho na pyar hain

कहो ना प्यार है
ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म कहो ना प्यार है ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म को दर्शकों ने कई बार जाकर थियेटर्स में देखा. यह फिल्म भी सिनेमाघरों में 25 सप्ताह से अधिक समय तक चली. आप इसे जी5 पर एंजॉय कर सकते हैं.

Raja hindustani

राजा हिंदुस्तानी
आमिर खान और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म राजा हिंदुस्तानी भी इस लिस्ट में शामिल है. मूवी एक हिट थी और आमिर-करिश्मा की जोड़ी को काफी ज्यादा प्यार मिला था. इस रोमांटिक फिल्म को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

Maine pyar kiya

मैंने प्यार किया
सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ प्यार और दोस्ती पर बेस्ड है. इसके डायलॉग काफी फेमस हुए थे, जिसमें दोस्ती में नो सॉरी नो थैंक्यू शामिल है. अब आप इसे जी5 पर देख सकते हैं.

Kati patang

कटी पतंग
1971 में रिलीज हुई कटी पतंग ने भी सिनेमाघरों में सिल्वर जुबली मनाई. राजेश खन्ना और आशा पारेख की ये फिल्म आज भी आइकॉनिक में से एक है. अगर आपने अभी तक नहीं देखी है, तो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर जरूर एंजॉय करें.

Also Read- OTT पर इन बॉलीवुड फिल्मों की है काफी डिमांड, अगर आपसे एक भी मूवी को गई है मिस, तो इस वीकेंड जरूर एंजॉय करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >