#happyfathersday अभिनेत्री प्रिटी जिंटा ने इस अंदाज में किया फादर्स डे सेलिब्रेट

मुंबई : आज यानी 17 जून को फादर्स डे है. हर कोई फादर्स डे को अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है और अपने पिता को इसके लिए शुभकामनाएं दे रहा है और खुद के जीवन में उनका महत्व बता रहा है. अभिनेत्री प्रिटी जिंटा ने भी अपने अंदाज में आज फादर्स डे को सेलिब्रेट […]

मुंबई : आज यानी 17 जून को फादर्स डे है. हर कोई फादर्स डे को अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है और अपने पिता को इसके लिए शुभकामनाएं दे रहा है और खुद के जीवन में उनका महत्व बता रहा है. अभिनेत्री प्रिटी जिंटा ने भी अपने अंदाज में आज फादर्स डे को सेलिब्रेट किया. उन्होंने ट्विटर परअपनेपिता को संबोधित करते हुए लिखा – जो किसी व्यक्ति के हृदय में रहते हैं वे मरते नहीं है, धन्यवाद कि आपने मुझे स्वयं का सम्मान करना सिखाया, आपने मुझे सही चीजों के लिए लड़ना सिखाया, आपने मुझे मजबूत व स्वतंत्र बनाया और सबसे महत्वपूर्ण यह कि आपने मुझे ईमानदारी व दयाशीलता का महत्व सिखाया. आपसे मैं हमेशा प्यार करूंगी और आपको मिस करूंगी, आप हमेशा मेरे हीरो हैं, हैप्पी फादर्स डे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >