OTT Releases This Week: गर्मी में नहीं जाना बाहर लेकिन एंटरटेनमेंट चाहिए भरपूर? ये नई रिलीज बना देंगी आपका हफ्ता मजेदार

OTT Releases This Week: 13 से 19 अप्रैल 2026 के बीच OTT पर रिलीज हो रही नई फिल्में और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट जानिए. Netflix, Amazon Prime Video और ZEE5 पर मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट.

OTT Releases This Week (April 13 to April 19): बाहर की तेज गर्मी ने अगर आपका बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है और आप घर पर ही आराम से टाइम बिताना चाहते हैं, तो आपके लिए एक गॉड न्यूज है. इस हफ्ते 13 से 19 अप्रैल के बीच OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई और जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. यानी बिना कहीं जाए, घर बैठे ही आपको पूरा एंटरटेनमेंट मिलने वाला है. इन रिलीज में क्राइम, कॉमेडी, रोमांस और थ्रिलर का शानदार मिक्स देखने को मिलेगा, जो आपका पूरा हफ्ता मजेदार बना देगा. तो आइए बिना देरी किए जानते हैं पूरी लिस्ट.

Toaster (Netflix – 15 अप्रैल)

ये एक डार्क कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें राजकुमार राव एक ऐसे आदमी का रोल कर रहे हैं जो बहुत ज्यादा कंजूस है और पैसे बचाने के चक्कर में अजीब हालात में फंस जाता है. कहानी मजेदार भी है और थोड़ी सस्पेंस से भरी हुई भी. उनके साथ सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी.

Matka King (Amazon Prime Video – 17 अप्रैल)

ये एक क्राइम ड्रामा सीरीज है जिसमें विजय वर्मा एक गरीब इंसान से शुरू होकर मुंबई के बड़े जुए के कारोबार का बड़ा नाम बन जाते हैं. इसमें 1960 के दौर की कहानी दिखाई जाएगी, जो काफी दिलचस्प है.

Roommates (Netflix – 17 अप्रैल)

ये कहानी दो कॉलेज स्टूडेंट्स की है जो साथ रहने लगते हैं. धीरे-धीरे उनकी दोस्ती झगड़ों और टेंशन में बदल जाती है. इसमें कॉलेज लाइफ की सच्चाई और इमोशन्स को दिखाया गया है.

Assi (ZEE5 – 17 अप्रैल)

ये एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है जिसमें तापसी पन्नू एक वकील का रोल कर रही हैं. वो एक बहुत गंभीर केस लड़ती हैं, जिसमें एक लड़की के साथ बुरा हादसा हुआ है. फिल्म में न्याय की लड़ाई और सिस्टम की कमियों को दिखाया गया है.

Do Deewane Seher Mein (Netflix – 17 अप्रैल)

ये एक रोमांटिक कहानी है जिसमें दो लोग अपनी कमियों और डर के साथ प्यार को समझने की कोशिश करते हैं. इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर नजर आएंगे. कहानी दिल को छूने वाली है.

Alpha Males Season 5 (Netflix – 17 अप्रैल)

ये एक स्पेनिश कॉमेडी सीरीज है जो दोस्तों की जिंदगी और उनकी फनी सिचुएशन्स पर बेस्ड है. इसका नया सीजन भी आपको हंसाने के लिए तैयार है.

Euphoria Season 3 (Netflix – 19 अप्रैल)

ये बहुत पॉपुलर सीरीज का नया सीजन है. इसमें रू नाम की लड़की की कहानी आगे बढ़ेगी, जो मुश्किल हालात में फंसी है. साथ ही बाकी किरदारों की लाइफ में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.

तो इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं है. आप अपनी पसंद के हिसाब से कुछ भी चुन सकते हैं और घर बैठे आराम से देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Glory OTT Release: बॉक्सिंग की दुनिया में क्राइम का तूफान, इस दिन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी ‘ग्लोरी’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >