डॉक्टर मशहूर गुलाटी के फैंस के लिए अच्छी खबर, ''दबंग'' सलमान के साथ आयेंगे नजर

मुंबई : सुनील ग्रोवर के फैन्स के लिए अच्छी खबर है. जो लोग काफी समय से डॉक्टर मशहूर गुलाटी को मिस कर रहे थे, अब उनका इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है. खबरों की माने तो सुनील ग्रोवर एक बार फिर डॉक्टर मशहूर गुलाटी बन कर लौट रहे हैं लेकिन कपिल के लिए नहीं […]

मुंबई : सुनील ग्रोवर के फैन्स के लिए अच्छी खबर है. जो लोग काफी समय से डॉक्टर मशहूर गुलाटी को मिस कर रहे थे, अब उनका इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है. खबरों की माने तो सुनील ग्रोवर एक बार फिर डॉक्टर मशहूर गुलाटी बन कर लौट रहे हैं लेकिन कपिल के लिए नहीं ‘दबंग’ सलमान खान के लिए.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ट्यूबलाइट का प्रमोशन सोनी टीवी पर करना चाहते हैं और इसी के चलते चैनल वालों ने खास इंतजाम किया है. ट्यूबलाइट का प्रमोशन सुनील ग्रोवर के साथ करने का प्लान है. ट्यूबलाइट के लिए वो सोनी टीवी के साथ एक स्पेशल एपिसोड शूट करने वाले हैं जिसका प्रोमो वीडियो जारी किया जा चुका है.

इस शो में सुनील अपने फेमस अवतार डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार में नजर आयेंगे और सलमान की ट्यूबलाइट टीम का मनोरंजन करेंगे. चैनल वालों ने सलमान खान को द कपिल शर्मा शो में लाने की बजाय सुनील के साथ एक नया शो बनाने का निर्णय किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >