वायरल हुआ आशा भोसले का आखिरी वीडियो, अर्जुन तेंदुलकर के रिसेप्शन में फैंस पर लुटाया था ढेर सारा प्यार

Asha Bhosle: सुरों की रानी आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर की शादी में उनकी आखिरी झलक देखने को मिली थी. कल मुंबई के शिवाजी पार्क में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी.

Asha Bhosle: भारतीय संगीत की दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. आज 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के अस्पताल ब्रीच कैंडी में अंतिम सांस ली है. उनके निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड और उनके करोड़ों फैंस सदमे में हैं. शनिवार रात को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां हार्ट अटैक पड़ने से उनका निधन हो गया है.

आखिरी बार अर्जुन तेंदुलकर की शादी में आई थीं नजर

आशा जी को आखिरी बार सार्वजनिक रूप से 5 मार्च को सचिन तेंदुलकर के बेटे,अर्जुन तेंदुलकर के वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया था. उस वक्त का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. सफेद सिल्क साड़ी पहने आशा जी बहुत ही खुश नजर आ रही थीं. उन्होंने वहां मौजूद फोटोग्राफर्स को बहुत ही प्यार से नमस्ते किया और मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवाए थे. किसी ने नहीं सोचा था कि यह उनकी आखिरी सार्वजनिक झलक होगी.

क्यों खराब हुई थी तबीयत?

आशा जी को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में परेशानी हो रही थी और सीने में इंफेक्शन हो गया था. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हार्ट अटैक आया और शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिस वजह से उनका निधन हो गया. उनके परिवार ने इस दुखद खबर की जानकारी दी है.

कल होगा अंतिम संस्कार

आशा जी के बेटे आनंद भोसले ने बताया कि कल सुबह 11 बजे उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके लोअर परेल वाले घर कासा ग्रांडे में रखा जाएगा. इसके बाद शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन, अक्षय कुमार से जूनियर एनटीआर ने जताया दुख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >