UP Chunav 2022: सहारनपुर नगर सीट पर SP और BSP का दबदबा, क्या इस बार खिल सकेगा ‍कमल?

उत्तर प्रदेश चुनाव 2017 के नतीजों में सहारपुर नगर सीट से समाजवादी पार्टा के संजय गर्ग ने जीत हासिल की. लगातार दो चुनाव में सहारनपुर नगर से कांग्रेस ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया.

By Prabhat Khabar | January 20, 2022 6:28 PM

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल का ऐलान हो चुका है. तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक दलों ने चुनावी दंगल में पूरी ताकत झोंक दी है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सहारनपुर जिला भी सियासी उठापटक के केंद्र बिंदु में बना है. इस जिले में एक अहम सीट है सहारनपुर नगर. इस सीट पर सपा का दबदबा रहा है. उत्तर प्रदेश चुनाव 2017 के नतीजों में सहारपुर नगर सीट से समाजवादी पार्टा के संजय गर्ग ने जीत हासिल की. लगातार दो चुनाव में सहारनपुर नगर से कांग्रेस ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया. दोनों चुनाव में कांग्रेस को हार मिली.

तो, सहारनपुर से दिख रहा लखनऊ का रास्ता?

पश्चिमी यूपी के सहारनपुर जिले से यूपी के सियासी नब्ज को टटोलने की कोशिश में नेतागण जुटे हैं. यहां की सहारनपुर नगर सीट सभी पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुकी है. कई नेताओं ने चुनाव के पहले पाला बदला और जीत हासिल की. इस बार सहारनपुर नगर विधानसभा सीट के नतीजों में किस पार्टी को जीत मिलेगी, इस पर सभी की नजरें हैं. यहां पर देखिए सहारनपुर नगर के सियासी समीकरण.

सपा-बसपा के आंगन में बीजेपी को कड़ी टक्कर

2017 के विधानसभा चुनाव में सहारनपुर नगर में 47 प्रतिशत के करीब मतदाताओं ने मतदान किया था. 2017 में सहारनपुर नगर से सपा के संजय गर्ग ने बीजेपी के राजीव गुंबेर को 4636 मतों से हराया. यह सीट सहारनपुर जिले में आती है और यहां से बसपा के हाजी फजलुर रहमान सांसद हैं. माना जा रहा है उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में सहारनपुर नगर में दिलचस्प लड़ाई देखने को मिलेगी.

Also Read: UP Chunav 2022: SP का अभेद्य किला मैनपुरी जिले की करहल सीट, इस समीकरण से अखिलेश यादव को मिलेगी माइलेज?
किस दिन मतदान और किस दिन मतगणना?

  • मतदान- 14 फरवरी

  • मतगणना- 10 मार्च

सहारनपुर नगर में मतदाताओं की संख्या

  • कुल मतदाता- 4,42,001

  • पुरुष- 2,31,949

  • महिला- 2,09,996

2017 के विजेता – पार्टी – रिजल्ट – वोट मिले

  • संजय गर्ग – सपा – विजेता – 127,210

  • राजीव गुंबेर – भाजपा – उपविजेता – 122,574

2012 के विजेता – पार्टी – रिजल्ट – वोट मिले

  • राघव लखनपाल – भाजपा – विजेता – 85,170

  • सलीम अहमद – कांग्रेस – उपविजेता – 72,544

Next Article

Exit mobile version