UPSC Topper 2025: यूपीएससी फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से इंडियन फॉरेस्ट सर्विस 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में झारखंड के रांची की रहने वाली कनिका अनभ ने रैंक 1 लाकर परीक्षा में टॉप किया है.
UPSC Topper 2025: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से इंडियन फॉरेस्ट सर्विस 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में झारखंड के रांची की रहने वाली कनिका अनभ ने रैंक 1 लाकर परीक्षा में टॉप किया है.
UPSC Topper 2025: यूपीएससी आईएफएस टॉपर
यूपीएससी इंडियन फॉरेस्ट सर्विस 2024 की परीक्षा में टॉप करने वाली कनिका अनभ मूलरूप से रांची की रहने वाली है. अनिका की स्कूलिंग रांची के मशहूर जवाहर विद्या मंदिर श्यामली से हुई है. स्कूलिंग के बाद कनिका दिल्ली चली गई. दिल्ली में मिरांडा हाउस कॉलेज से उन्होंने पढ़ाई की. इसके बाद वो जेएनयू से पढ़ाई कर चुकी हैं.
पिता रिटायर्ड जज
कनिका के पिता अभय कुमार सिन्हा प्रींसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (खूंटी) से रिटायर्ड हो चुके हैं. वहीं, उनकी माता अनिता सिन्हा एक गृहिणी हैं. कनिका ने साल 2014 में 12वीं की परीक्षा पास की थी. शुरू से पढ़ाई में अव्वल कनिका की इस सफलता पर जेवीएम श्यामली के प्रिसिंपल समरजीत जना ने खुशी जाहिर की है.
UPSC IFS Toppers List: यूपीएससी आईएफएस टॉपर्स लिस्ट
क्रमांक | अनुक्रमांक | नाम |
---|---|---|
1 | 4117694 | कनिका अनभ |
2 | 1402724 | खंडेलवाल आनंद अनिलकुमार |
3 | 0308478 | अनुभव सिंह |
4 | 0508155 | जैन सिद्धार्थ पारसमल |
5 | 0316502 | मंजुनाथ शिवप्पा निडोनी |
6 | 0104385 | संस्कार विजय |
7 | 0814973 | मयंक पुरोहित |
8 | 0323525 | सनीश कुमार सिंह |
9 | 0409479 | अंजली सोंधिया |
10 | 1512806 | सत्य प्रकाश |
यूपीएससी इंडियन फॉरेस्ट सर्विस 2024 की परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है. इस साल फॉरेस्ट सर्विस की परीक्षा में कुल 143 कैंडिडेट्स को सफलता हासिल हुई है.
ये भी पढ़ें: यूपीएससी आईएफएस रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, रांची की कनिका AIR-1