Teachers Day Shayari in Hindi 2026: शिक्षक दिवस पर भेजें 40+ बेस्ट शायरी, टीचर हो जाएंगे खुश

Teachers Day Shayari in Hindi 2026: शिक्षक दिवस के खास मौके पर अगर आप भी शायरी भेजकर अपने शिक्षक को धन्यवाद और सम्मान देना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें 40+ दिल छू लेने वाली शायरी. इन शायरियों को आप आसानी से कॉपी करके अपने टीचर को भेज सकते हैं.

Teachers Day Shayari in Hindi 2026: जिंदगी में कुछ लोग हमें सिर्फ किताबों के पन्ने पढ़ना नहीं सिखाते, बल्कि मुश्किल परिस्थितियों में आगे बढ़ने और सही रास्ता चुनने की सीख भी देते हैं. ऐसे ही शिक्षकों के सम्मान में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. इस खास मौके पर अगर आप भी अपने शिक्षक को सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए उन्हें शिक्षक दिवस के विसेज, कोट्स और शायरी भेजते हैं. अगर आप भी इस टीचर्स डे पर अपने टीचर को शुक्रिया कहना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपके लिए 40 दिल को छू लेने वाली Teachers Day Shayari लेकर आए हैं, जिन्हें आप आसानी से कॉपी करके शेयर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Teachers Day Shayari 2026: शिक्षकों के लिए 25+ बेस्ट शायरियां, जल्दी काॅपी और शेयर करें

Best Shayari For Teachers Day in Hindi: अपने शिक्षकों को भेजें ये शानदार शायरी

  • किताबों से हमें ज्ञान दिया, जीवन जीने का मान दिया, हर मुश्किल में आगे बढ़ना सिखाया, गुरु ने हमें इंसान बनाया.
  • अंधेरों में जो रोशनी दिखाए, गिरने पर फिर चलना सिखाए, वही शिक्षक जीवन का सहारा है, जिसने हमें बेहतर इंसान बनाया है.
  • शब्दों में आपका धन्यवाद कहां पूरा हो पाएगा, आपका दिया हर ज्ञान जीवन भर काम आएगा, सलाम है ऐसे गुरु को हमारा, जिनका साथ हर राह आसान बनाएगा.
  • कभी डांटकर तो कभी प्यार से समझाया, हर मुश्किल में सही रास्ता दिखाया, आप जैसे शिक्षक मिले हैं हमें, इसलिए जीवन को बेहतर बनाना आया.
  • गुरु का ज्ञान अनमोल खजाना है, उनका हर शब्द हमें अपनाना है, जिनकी वजह से मिली पहचान, उन शिक्षकों को दिल से नमन हमारा है.
  • जो खुद जलकर दीपक बन जाते हैं, दूसरों के जीवन को रोशन कर जाते हैं, ऐसे ही होते हैं हमारे शिक्षक, जो हर छात्र को बेहतर बना जाते हैं.
  • आपने हमें सिर्फ पढ़ना नहीं सिखाया, जीवन का हर सबक समझाया, आपके चरणों में है हमारा सम्मान, क्योंकि आपने बनाया हमारी जिंदगी को महान.
  • हर सफलता के पीछे आपका हाथ है, आपका सिखाया हर सबक हमारे साथ है, आज जो कुछ भी हैं हम जिंदगी में, उसमें गुरुजी आपका बहुत बड़ा साथ है.
  • गुरु की डांट में भी प्यार छुपा होता है, उनके हर शब्द में संसार छुपा होता है, समझ जाए जो उनका महत्व जीवन में, उसका हर सपना साकार होता है.
  • ज्ञान का दीप जलाने वाले, हमें सही राह दिखाने वाले, आपको दिल से करते हैं प्रणाम, हमारे प्यारे शिक्षक, आपको सलाम.
  • रास्ते मुश्किल थे, आपने हौसला दिया, सपने छोटे थे, आपने उन्हें बड़ा किया, कैसे चुकाएं आपका यह एहसान, आपने हमें खुद पर विश्वास करना सिखा दिया.
  • कलम पकड़ना आपने सिखाया, हर अक्षर का अर्थ समझाया, आज भी याद है आपकी हर सीख, जिसने जीवन को सही राह दिखाया.
  • गुरु वो हैं जो हार में भी उम्मीद जगाते हैं, मुश्किलों में भी आगे बढ़ना सिखाते हैं, उनकी एक सीख बदल सकती है जिंदगी, वो हर छात्र का भविष्य बनाते हैं.
  • आपकी सीखों का सहारा है, आपका आशीर्वाद हमारा किनारा है, जिंदगी की हर मंजिल आसान लगे, क्योंकि हमारे साथ गुरु का सहारा है.
  • न कोई दौलत, न कोई बड़ा उपहार, गुरु का ज्ञान है सबसे बड़ा संसार, जिसे मिल जाए सच्चे शिक्षक का साथ, उसका रोशन हो जाता है जीवन का हर द्वार.
  • जो हमें हमारी गलतियों से सीखना सिखाते हैं, गिरकर फिर संभलना सिखाते हैं, वही असली गुरु कहलाते हैं, जो हमें बेहतर इंसान बनाते हैं.
  • आपकी डांट को कभी बुरा समझते थे, आज उसी में छुपा प्यार समझते हैं, शुक्रिया गुरुजी हर उस सीख के लिए, जिसकी वजह से आज खुद पर गर्व करते हैं.
  • सिर्फ पढ़ाई का ज्ञान नहीं दिया, जीवन जीने का सम्मान दिया, आपके जैसे शिक्षक मिलना किस्मत है, आपने हमें आगे बढ़ने का अरमान दिया.
  • हर सवाल का जवाब बनकर आए, हर मुश्किल में ख्वाब बनकर आए, जब भी जिंदगी में रास्ता भटके, आपकी सीख याद बनकर आए.
  • गुरु का दर्जा सबसे महान, उनसे मिलता है जीवन का ज्ञान, उनके चरणों में हमारा नमन, आपसे ही है हमारी पहचान.
  • कक्षा की चार दीवारों से बाहर भी, आपकी सीख हमारा साथ निभाती है, मुश्किल समय में आपकी हर बात, हमें फिर से हिम्मत दिलाती है.
  • आपने सपनों को उड़ान दी, मेहनत करने की पहचान दी, जब भी हारने लगे हम, आपने जीतने की नई जान दी.
  • गुरु के बिना अधूरा ज्ञान है, उनसे ही जीवन का सम्मान है, जो झुकता है गुरु के चरणों में, उसके लिए हर मंजिल आसान है.
  • हर दिन नया सबक सिखाया, हर गलती पर हमें समझाया, आपका एहसान कैसे भूलें गुरुजी, आपने ही तो हमें बेहतर बनाया.
  • आपकी बातों में अनुभव है, आपकी सीखों में जीवन है, हमारी हर छोटी-बड़ी सफलता में, गुरुजी आपका ही योगदान है.
  • कभी दोस्त बनकर समझाया, कभी सख्ती से हमें पढ़ाया, हर रूप में आपने हमारा साथ दिया, और जीवन का सही मतलब बताया.
  • गुरु की महिमा शब्दों से परे है, उनकी सीख हर राह में खड़ी है, जो सम्मान करे अपने शिक्षक का, उसकी किस्मत हमेशा बड़ी है.
  • हमारी कमजोरियों को ताकत बनाया, हर डर से हमें बाहर निकाला, शुक्रिया उन गुरुजनों का, जिन्होंने हमें खुद से मिलवाया.
  • ज्ञान की राह पर चलना सिखाया, सच्चाई का साथ निभाना सिखाया, गुरुजी आपका दिल से शुक्रिया, आपने हमें अच्छा इंसान बनना सिखाया.
  • मंजिल तक पहुंचने की राह दिखाई, मेहनत की असली कीमत बताई, आप जैसे गुरु मिले जीवन में, तो हर मुश्किल भी आसान नजर आई.
  • आपकी सीख हमारा अभिमान है, आपका आशीर्वाद हमारी पहचान है, चाहे जहां भी जाएं जिंदगी में, गुरुजी आपका ज्ञान हमारे साथ है.
  • जिसने अज्ञान का अंधेरा मिटाया, ज्ञान का उजाला हर ओर फैलाया, ऐसे गुरु के चरणों में नमन, जिन्होंने जीवन का अर्थ समझाया.
  • आपने हमें सपने देखना सिखाया, उन सपनों के लिए लड़ना सिखाया, जब हिम्मत टूटने लगी हमारी, तब आपने फिर से आगे बढ़ना सिखाया.
  • गुरु का हाथ सिर पर हो, तो हर राह आसान लगती है, उनकी सीख साथ हो जीवन में, तो हर मंजिल अपनी लगती है.
  • पढ़ाया आपने, समझाया आपने, हर कदम पर हमें संभाला आपने, आज इस खास दिन पर बस इतना कहना है, हमारी जिंदगी को बेहतर बनाया आपने.
  • आपकी मेहनत का कोई मोल नहीं, आपके ज्ञान का कोई तोल नहीं, शिक्षक के रूप में मिले आप हमें, इससे बड़ी हमारी कोई खुशी नहीं.
  • हर छात्र के सपनों को पहचानते हैं, उन्हें पूरा करने का हौसला देते हैं, शिक्षक सिर्फ पढ़ाते नहीं, वो भविष्य को नया आकार देते हैं.
  • जिंदगी की किताब में सबसे खूबसूरत पन्ना, गुरु की सीख और उनका प्यार है, जो मिला हमें आपका मार्गदर्शन, वही हमारी सबसे बड़ी बहार है.
  • गुरुजी आपका साथ मिला, तो हर डर से लड़ना आ गया, आपकी सीखों को अपनाकर ही, हमें जिंदगी में आगे बढ़ना आ गया.
  • शिक्षक हैं तो सपनों को पहचान मिलती है, मेहनत को एक नई उड़ान मिलती है, दिल से करते हैं आपका धन्यवाद गुरुजी, आपकी वजह से जिंदगी को सही दिशा मिलती है.

ये भी पढ़ें: Teachers Day Quotes in Hindi: टीचर को भेजें ये 30+ बेस्ट कोट्स, यहां से करें कॉपी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >