चलते-चलते दौड़ने लगीं श्रुति, MBA की डिग्री, मोटी सैलरी वाली प्राइवेट नौकरी छोड़ बनीं योग ट्रेनर

Yoga Day Special Story: MBA की डिग्री, प्राइवेट कंपनी की नौकरी सब छोड़कर श्रुति जैन योग गुरु या कहें तो फिटनेस कोच बन गईं. उन्होंने अपनी नौकरी को रिस्क पर डालकर ये फैसला लिया. आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी.

Yoga Day Special Story: 21 जून को हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस मौके पर आज हम आपको एक ऐसी जुनूनी महिला की कहानी बताएंगे, जिन्होंने अपनी प्राइवेट नौकरी को गुडबाय कह दिया और फुल टाइम योगा ट्रेनर बन गईं. हम बात कर रहे हैं रजिस्ट्रर्ड योगा ट्रेनर श्रुति जैन (Shruthi Jain) की. श्रुति की कर्म भूमि बेंगलुरु है यानी कि वे बेंगलुरु के लोगों को योगा सिखाती हैं.

प्राइवेट नौकरी को छोड़ बनीं योगा ट्रेनर

श्रुति ने मुंबई के NMiMS से MBA की डिग्री ली है. इसके बाद वे कॉपोर्रेट सेक्टर से जुड़ गईं. लेकिन हमेशा से वे हेल्थ और फिटनेस एक्टिविटी को लेकर काफी एक्टिव थीं. वे फिटनेस इंडस्ट्री से इस कदर आकर्षित हुईं कि उन्होंने अपनी मोटी सैलरी वाली कॉर्पोरेट जॉब छोड़ दी.

पिता से मिली प्रेरणा

श्रुतिा को दौड़ने की प्रेरणा अपने पिता से मिली, जो रोज सुबह टहलने (Morning Walk) पर जाया करते थे. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उकने पिता इस काम को लेकर कभी लापरवाही नहीं की. पिता के साथ टहलते-टहलते श्रुति रनिंग करने लगीं और यहीं से उनका इंटरेस्ट रनिंग में जगा.

15 सालों से रनिंग और 12 सालों से योग सीखा रही हैं श्रुति

श्रुति के लिए रनिंग किसी बेसिक डेली रूटीन जैसा हो गया है. वे करीब 15 सालों से लगातार, रोज-रोज रनिंग कर रही हैं. वे कई मैराथन में शामिल हो चुकी हैं. इनमें सबसे नामी और मशहूर बॉस्टन मैराथन है. इसी के साथ वे करीब 12 सालों से योग सीखा रही हैं.

वर्षप्रतियोगिता
2018टाटा मुंबई मैराथन
2018टाटा स्टील 25K
2018एयरटेल हाफ मैराथन
2018TCS वर्ल्ड 10K
2018श्रीराम प्रॉपर्टीज बेंगलुरु मैराथन
2018बेंगलुरु 10K चैलेंज
2018बेंगलुरु अल्ट्रा रन एंड प्राइड रन

सोशल मीडियाा पर हजारों की संख्या में फॉलोअर्स

श्रुति ने अपने घर से ही योग सिखाना शुरू किया था. देखते-ही-देखते स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ने लगीं. अब तो श्रुति सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों से कनेक्ट करती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 31 हजार के करीब फॉलोअर्स हैं. वहीं कई रील्स पर हजारों में व्यूज रहते हैं.

एक्टिव रहने के लिए जरूरी है योग

श्रुति ब्लड सर्कुलेशन, स्ट्रेंथ और दिमाग को शांत रखने के लिए योग को बहुत जरूरी मानती हैं. उनका मानना है कि सुबह में योग करने से शरीर में एक अलग तरह की एनर्जी मिलती है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए कई योगासन बताती हैं. श्रुति की कहानी से उन लोगों को प्रेरणा मिलती है जो अपनी नौकरी छोड़कर कुछ अलग या अपने इंटरेस्ट की चीजें करना चाहते हैं. उन्होंने दिखाया दिया कि बड़ा रिस्क लेने पर ही बड़ी कामयाबी मिलती है.

यह भी पढ़ें- नर्स तो बेडशीट बदलती हैं, AIIMS ने दिया रियालिटी चेक तो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनी गुंजन सैनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >