कोचिंग का खर्चा नहीं, YouTube बना गुरु, 22 की उम्र में अंशिका ने UPSC में गाड़ा झंडा

Anshika Sangwan Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी के लिए कई छात्र लाखों की कोचिंग करते हैं. इसके बावजूद यूपीएससी क्रैक करने में सालों लग जाते हैं. वहीं, एक नाम हरियाणा की रहने वाली अंशिका सांगवान का सामने आया है, जिन्होंने बिना किसी कोचिंग के UPSC एग्जाम पहले ही प्रयास में क्रैक कर लिया है.

Anshika Sangwan Success Story: हरियाणा की अंशिका सांगवान ने बिना किसी कोचिंग की देश की सबसे कठिन परीक्षा क्रैक कर चुकी हैं. अंशिका ने अपने दम पर इसे पहले ही प्रयास में क्लियर कर लिया. खास बात ये है कि अंशिका सांगवान का नाम अब देश की सबसे कम उम्र की ऑफिसर्स की लिस्ट में शामिल हो जाएगा. उन्होंने महज 22 की उम्र में एग्जाम क्रैक किया है.

Anshika Sangwan Success Story: कौन हैं अंशिका सांगवान?

अंशिका सांगवान हरियाणा के चरखी दादरी जिले के छोटे से गांव चन्देनी की रहने वाली हैं. उनके पिता बस कंडक्टर रह चुके हैं और मां एक टीचर हैं. साधारण परिवार से होने के बावजूद अंशिका के सपने बड़े थे. उन्होंने 10वीं कक्षा में ही तय कर लिया था कि उन्हें सिविल सर्विस में जाना है और देश के लिए काम करना है.

12वीं के बाद अंशिका ने Deen Dayal Upadhyaya College में एडमिशन लिया. यहां से उन्होंने पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया. खास बात ये है कि उन्होंने ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही UPSC की तैयारी शुरू कर दी थी. उन्होंने सबसे पहले पूरा सिलेबस समझा और उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर पढ़ाई की.

YouTube से पढ़ाई

अंशिका ने YouTube को ही अपना गुरु बना लिया. उन्होंने अलग-अलग चैनल्स से पढ़ाई की, नोट्स बनाए और लगातार प्रैक्टिस करती रहीं. उन्होंने कभी किसी कोचिंग इंस्टिट्यूट का सहारा नहीं लिया. UPSC के लिए उपलब्ध सभी फ्री स्टडी मैटेरियल का इस्तेमाल किया.

अंशिका की UPSC मार्कशीट

पहले ही प्रयास में UPSC क्रैक

अंशिका सांकवान ने UPSC सिविल सर्विस एग्जाम अपने पहले ही प्रयास में क्रैक कर लिया. उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 330 हासिल की. कुल 971 अंकों में से उन्हें 798 अंक लिखित परीक्षा में और 173 अंक इंटरव्यू में मिले.

यह भी पढ़ें: पिता करते हैं थैला प्रिंटिंग, बेटी बन गई अफसर, नवादा की रितिका को UPSC AIR 185

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >