Prachi Panwar Success Story: हर साल लाखों युवा सिविल सर्विस परीक्षा देते हैं, लेकिन कुछ ही लोग अपनी मेहनत और धैर्य से मंजिल तक पहुंच पाते हैं. ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है मेरठ के पास हस्तिनापुर क्षेत्र के रानी नगला गांव की रहने वाली प्राची पंवार की, जिन्होंने UPSC में ऑल इंडिया 59वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और इलाके का नाम रोशन कर दिया. आइए उनकी जर्नी (Prachi Panwar Success Story) को करीब से देखते हैं.
Prachi Panwar Success Story: कौन हैं प्राची पंवार?
प्राची मेरठ के हस्तिनापुर की रहने वाली हैं. उन्होंने मेरठ के शास्त्री नगर स्थित Meerut Public Girls School से अपनी शुरुआती पढ़ाई की. स्कूल के दिनों में ही उन्होंने पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था. प्राची के पिता एक मेडिकल कॉलेज में क्लर्क हैं.
उन्होंने Central Board of Secondary Education की हाईस्कूल परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल किए थे. इसके बाद इंटरमीडिएट में तो उन्होंने और भी बेहतर प्रदर्शन किया और 98.9 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. इतना ही नहीं, इस शानदार रिजल्ट के साथ उन्होंने ऑल इंडिया स्तर पर पांचवीं रैंक भी हासिल की थी.
UPSC की तैयारी
प्राची पंवार की UPSC यात्रा भी बाकी अभ्यर्थियों की तरह आसान नहीं रही. उन्होंने साल 2022 में पहली बार परीक्षा दी थी. उस समय उनकी तैयारी अच्छी थी. इसके बाद के अटेम्प्ट में वह इंटरव्यू तक भी पहुंच गई थीं. लेकिन अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह नहीं बन सकी.
रिजल्ट से निराश होने के बजाय प्राची ने इसे सीख के रूप में लिया. उन्होंने अपनी तैयारी को और बेहतर किया, कमजोरियों को समझा और नई रणनीति के साथ पढ़ाई शुरू की. जब उन्होंने दूसरी बार परीक्षा दी तो उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने ऑल इंडिया 59वीं रैंक हासिल कर ली.
प्राची का सपना सिर्फ परीक्षा पास करना नहीं बल्कि देश के लिए बड़ा काम करना है. उनकी पहली पसंद इंडियन फॉरेन सर्विस है. उन्हें अंतरराष्ट्रीय संबंध (International Relations) और विदेश नीति से जुड़े विषयों में खास दिलचस्पी है. वो UGC NET की परीक्षा भी पास कर चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: कितनी हाइट है? भाविका के जवाब ने किया इम्प्रेस, UPSC में मिला AIR 25
