UPSC में रैंक 1, 22 की उम्र में IAS, अब इस जिले की कलेक्टर बनीं टीना डाबी

Tina Dabi New Posting: आईएएस टीना डाबी का ट्रांसफर हुआ है. अब वे टोंक जिले में अपनी सेवा देंगी. टीना डाबी ने बहुत कम उम्र में UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल की थी.

Tina Dabi New Posting: राजस्थान सरकार ने राज्य के 65 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है. इसमें एक नाम टीना डाबी का भी है. टीना डाबी अब टोंक ज‍िले की कलेक्‍टर बन गई हैं. टीना डाबी 2016 बैच की IAS ऑफिसर हैं. उन्होंने सिर्फ 22 साल की उम्र में यूपीएसससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की है.

एजुकेशनल बैकग्राउंड

रैंक 1 लाने वाली टीना डाबी की शुरुआती पढ़ाई भोपाल के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल से हुई है. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के मशहूर लेडी श्री राम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है.

राष्ट्रपति से मिल चुका है अवॉर्ड

अवॉर्ड मिलने से लेकर विरोध तक, बाड़मेर में पोस्टिंग के दौरान टीना डाबी का नाम कई बार चर्चा में रहा है. बाड़मेर के एक कॉलेज में फीस बढ़ोतरी का है. जहां फीस बढ़ने के कारण स्टूडेंट्स ने विरोध किया था. इस प्रोटेस्ट के दौरान कुछ स्टूडेंट्स ने टीना डाबी को रील-स्टार कह दिया था. बाड़मेर में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग पर किए गए काम के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जल संचय जन भागीदारी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है.

किन-किन जिलों में काम कर चुकी हैं टीना डाबी

आईएएस टीना डाबी ने अपने करियर के दौरान कई अहम पदों पर सेवाएं दी हैं. बाड़मेर से पहले टीना डाबी जैसलमेर में भी अपनी सेवा दे चुकी हैं. वे जैसलमेर की DM थीं. उन्होंने श्रीगंगानगर में अर्बन डेवलपमेंट/डेवलपमेंट अथॉरिटी में काम किया है. इसके अलावा, भीलवाड़ा में सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) के रूप में उन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाई हैं.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Board 12th Topper 2026: 500 में से 499 मार्क्स, देखें राजस्थान बोर्ड टॉपर दीपिका की मार्कशीट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >