Success Story: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले राघव झुनझुनवाला ने यूपीएससी में सफलता हासिल करके इतिहास रच दिया. उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4 हासिल करके अपने जिले का नाम रोशन किया है. उनसे इंटरव्यू में बिहार को लेकर कई टफ सवाल पूछे गए थे. लेकिन बहुत ही धैर्य और हिम्मत के साथ उन्होंने सारे सवालों का जवाब दिया.
टॉपर राघव से क्या सवाल पूछा गया?
राघव इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं. मॉक इंटरव्यू में उनसे बिहार की इकोनॉमिक और ग्रोथ को लेकर कई टफ सवाल पूछे गए. बोर्ड मेंबर ने उनसे पूछा कि आपने इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की है और आप बिहार से हैं तो बताएं कि अगर आप IAS बनते हैं तो बिहार राज्य में विकास कैसे लाएंगे.
राघव ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कहा कि अगर विकास लाना है तो पहले विभिन्न क्षेत्रों के लिए काम करना होगा. उन्होंने कहा कि स्किल डेवलेपमेंट और औद्योगिकरण पर ध्यान देना होगा. साथ ही बिहार की भौगोलिक बाधा, नॉर्थ बिहार में बाढ़ और साउथ बिहार में सुखाड़, जैसी समस्या का हल खोजना होगा. उन्होंने कहा कि वे अगर IAS बनते हैं तो समाज के कमजोर वर्गों पर काम करेंगे ताकि राज्य का समपूर्ण विकास हो सके. राघव झुनझुनवाला का सवाल सुनकर बोर्ड के मेंबर खुश हुए.
दिल्ली यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई
राघव की शुरुआती पढ़ाई मुजफ्फरपुर के एक प्राइवेट स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने जीडी मदर स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की. वर्ष 2020 में उन्होंने दिल्ली स्थित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकोनॉमिक्स विषय में ग्रेजुएशन किया. ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी.
तीसरे प्रयास में पाई सफलता
राघव ने बताया कि उनका पहला प्रयास अधूरा रह गया था, क्योंकि मुख्य परीक्षा पास करने के बावजूद पारिवारिक कारणों से वे इंटरव्यू में शामिल नहीं हो सके थे. दूसरे प्रयास में वे इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन फाइनल सेलेक्शन नहीं हो पाया. हालांकि तीसरे प्रयास में उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर देश में चौथा स्थान हासिल किया है.
यह भी पढ़ें- CA इंटर का रिजल्ट जारी, कन्हैया को रैंक 1, देखें टॉपर्स लिस्ट
