Momos बेचते हुए देखा सपना, पिता के भरोसे ने NEET में दिलाई जीत

NEET Success Story: बिहार की बेटी ब्यूटी झा की सफलता की कहानी काफी रोचक है. उन्होंने करियर बनाने के लिए काफी संघर्ष किया है. कोरोना में पिता की नौकरी चली गई, जिसके बाद ब्यूटी ने मोमज बेचकर (Momos Seller Cracked NEET) पढ़ाई की. आइए, जानते हैं उनकी प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरी (Inspirational Success Story).

NEET Success Story: हर साल लाखों छात्र 12वीं के बाद डॉक्टर बनने का सपना लेकर NEET UG परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन सफलता सिर्फ चुनिंदा लोगों के हिस्से आती है. वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनका हौसला हालातों से कहीं बड़ा होता है और जो हार मानना जानते ही नहीं. ऐसी ही एक प्रेरक कहानी है बिहार की ब्यूटी झा (Bihar Daughter Beauty Jha) की, जिन्होंने आर्थिक तंगी के बीच मोमो बेचकर अपनी पढ़ाई जारी रखी.

NEET Success Story: परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी

ब्यूटी का जन्म बिहार (Bihar Daughter Cracked NEET UG) में हुआ था, लेकिन जब वह सिर्फ छह साल की थीं, तब उनका परिवार दिल्ली आ गया. परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी. उनके पिता फैक्ट्री वर्कर, माली जैसे कई छोटे-मोटे काम करके परिवार का पेट पालते थे. लेकिन हमेशा बच्चों को पढ़ने के लिए मोटिवेट किया. ब्यूटी के पिता का मानना था कि शिक्षा ही वो माध्यम है, जिससे अपने हालात को बेहतर बनाया जा सकता है.

NEET Success Story: कोरोना के दौरान पिता की नौकरी चली गई

एक वक्त ऐसा आया जब इस परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई. कोरोना महामारी ने इस संघर्ष को और कठिन बना दिया. जब देश में कोविड-19 का असर बढ़ा, तो ब्यूटी के पिता की नौकरी चली गई. परिवार की मदद के लिए ब्यूटी ने अपने इलाके के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया.

Momos Seller Cracked NEET: मां के साथ मिलकर सड़कों पर बेचा मोमो

ब्यूटी ने अपनी मां के साथ मोमो (Momos Seller Cracked NEET) बनाने में भी हाथ बंटाना शुरू किया. शाम के समय वह सैकड़ों मोमो बनाती थीं, जिससे पढ़ाई के लिए समय नहीं मिल पाता था. इसका असर उनके नंबरों पर भी पड़ा. ऐसे में ब्यूटी के मन में यह सवाल उठने लगा कि क्या वह सच में डॉक्टर बन पाएंगी. इसी दौर में उन्होंने ऑनलाइन पढ़ाई की ओर रुख किया.

NEET Topper 2023: कैसे की नीट परीक्षा की तैयारी?

ब्यूटी ऑनलाइन लेक्चर को बार-बार देखती थी. उन्होंने टाइम मैनेजमेंट पर काम किया. कड़ी मेहनत, धैर्य और समर्पण के बाद ब्यूटी झा ने NEET 2023 में 4809 रैंक हासिल की.

Inspirational Success Story: हजारों लड़कियों के लिए बनीं मिसाल

मोमो बेचने वाली बेटी से मेडिकल स्टूडेंट बनने तक का ब्यूटी झा का सफर हर उस छात्र के लिए प्रेरणा है, जो हालातों से लड़ते हुए अपने सपनों की ओर बढ़ना चाहता है. यह कहानी बताती है कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए सबसे पहला कदम होता है, मजबूत इच्छाशक्ति. इसी के साथ मेहनत करना बहुत जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें- दिन में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर की ड्यूटी, रात में की तैयारी, घर पर पढ़ाई करके जनदीप बनीं IPS

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >