S Keerthana TVK Education: तमिलनाडु में टीवीके (Tamilaga Vettri Kazhagam) पार्टी की जीत की जितनी चर्चा है, उतनी ही चर्चा युवा MLA एस कीर्तना (S Keerthana) की भी है. कीर्तना थलपति विजय की पार्टी टीवीके की सबसे कम उम्र की विधायक है. हालांकि, ये इकलौती वजह नहीं है, जिसकी वजह से कीर्तना चर्चा में हैं. कई वीडियो और इंटरव्यू वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे हिंदी बोलती दिख रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि कीर्तना कितनी पढ़ी लिखी हैं.
एस कीर्तना ने शिवकाशी विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है. वे महज 29 साल में विधायक बनी हैं. खास बात यह है कि इस सीट पर पिछले करीब 70 वर्षों से पुरुष उम्मीदवारों का दबदबा रहा था, लेकिन पहली बार किसी महिला ने यहां जीत हासिल की है.
कितनी पढ़ी लिखी हैं एस कीर्तना?
एस कीर्तना का शैक्षणिक रिकॉर्ड भी काफी मजबूत रहा है. myneta.com से मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने साल 2019 में Pondicherry Central University से एमएससी स्टैटिस्टिक्स की डिग्री हासिल की. इससे पहले उन्होंने 2016 में Madurai University से बीएससी मैथमैटिक्स की पढ़ाई पूरी की थी.
कई भाषा की हैं जानकार
हिंदी बोले जाने पर जब एक इंटरव्यू में उनसे सवाल किया गया है कि वो हिंदी में क्यों स्टेटमेंट देती हैं तो उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी और मेरा लीडर जो काम करता है, मैं चाहती हूं सभी लोगों तक पहुंचे. एस कीर्तना की हिंदी से तो आप प्रभावित हो गए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो हिंदी के साथ-साथ तमिल, अंग्रेजी और तेलुगु जैसी भाषाओं की भी जानकार हैं.
राजनीति में आने से पहले क्या करती थीं?
एक्टिव पॉलिटिक्स में आने से पहले एस कीर्तना राजनीतिक सलाहकार और डिजिटल कैंपेन रणनीतिकार के तौर पर काम करती थीं. उन्होंने Showtime Consulting और IPAC जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. इसके अलावा वह Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) और Trinamool Congress (TMC) के चुनाव अभियानों से भी जुड़ी रही हैं.
यह भी पढ़ें- कॉलेज ड्रॉपआउट बना किंग मेकर, जानिए थलपति विजय की पढ़ाई और पॉलिटिकल सफर
