CTET 2026 सितंबर सेशन के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगी परीक्षा

CTET September 2026: सीटीईटी परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है. सीबीएसई बोर्ड की ओर से सितंबर महीने में होने वाली सीटीईटी एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

CTET September 2026: टीचर बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. CBSE की तरफ से CTET September 2026 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं.

CTET यानी Central Teacher Eligibility Test देशभर में शिक्षक भर्ती के लिए होने वाली बड़ी परीक्षाओं में से एक है. इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और कई सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

CTET 2026 के लिए इन तारीखों का रखें ध्यान

CTET September 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हो गई है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 जून 2026 तय की गई है. उम्मीदवारों को इसी तारीख तक परीक्षा फीस भी जमा करनी होगी.

विवरणमहत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख11 मई 2026
आवेदन करने की आखिरी तारीख10 जून 2026 रात 11:59 बजे तक
फीस जमा करने की अंतिम तारीख10 जून 2026 रात 11:59 बजे तक
आवेदन फॉर्म करेक्शन डेट15 जून 2026 से 18 जून 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीखपरीक्षा से 2 दिन पहले
CTET परीक्षा की तारीख6 सितंबर 2026 (रविवार)
रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीखअक्टूबर 2026 के अंत तक

वहीं एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 15 जून से 18 जून 2026 तक खुली रहेगी. सीटीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा. परीक्षा शहर की जानकारी एग्जाम से पहले जारी होगी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे.

ऐसे करें CTET 2026 के लिए आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर CTET September 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें.
  • अब New Registration पर क्लिक करके जरूरी जानकारी भरें.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

CTET 2026 September Session Exam Schedule Check Here

एप्लीकेशन फीस

सीटीईटी 2026 में एक पेपर के लिए आवेदन करने वाले General, OBC और EWS उम्मीदवारों को 1000 रुपये फीस देनी होगी. वहीं SC, ST और PH कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फीस 500 रुपये तय की गई है.

अगर कोई उम्मीदवार दोनों पेपर यानी Primary और Junior Level के लिए आवेदन करता है, तो General, OBC और EWS उम्मीदवारों को 1200 रुपये फीस देनी होगी. वहीं SC, ST और PH उम्मीदवारों के लिए फीस 600 रुपये रखी गई है. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के जरिए किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: JEE Advanced का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >