RRB Recruitment 2024: रेलवे ने 9000 पदों पर निकाली भर्तियां, टेक्निशियन के लिए इस दिन से करें आवेदन

RRB Recruitment 2024: भारतीय रेलवे ने तकनीशियन के कुल 9000 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन करने के लिए लिंक बीते लिए 9 फरवरी से एक्टिव है. जानते हैं आवेदन करने की अंतिम तारीख क्या है.

RRB Technician Vacancy 2024: भारतीय रेलवे ने टेक्निशियन के 9000 पदों पर भर्तियां निकाली है.. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाइ कर सकते हैं. भारतीय रेलवे ने इसे (RRB Technical Recruitment) लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत तकनीशियन के कुल 9000 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (RRB Technician Vacancy) की जाएगी. आवेदन की आखिरी तारीख 8 अप्रैल है.

8 फरवरी से लिंक एक्टिव

आवेदन करने के लिए लिंक बीते लिए 9 फरवरी से एक्टिव है. भर्ती प्रक्रिया के तहत तकनीशियन के कुल 9000 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (RRB Technician Vacancy) की जाएगी.आप आरआरबी टेक्नीशियन के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया, सिलेक्शन प्रोसेस समेत सारी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर मिल जाएगी.

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले ऑफिशिल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं
होमपेज पर जाकर Indian Railways Technician Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें.
यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें.
रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा.
इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें.
फार्म की एक कॉपी रख लें.

सबके लिए अलग शुल्क

आरआरबी टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है. यहां आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग (General Categories) व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा. अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के आवेदकों को 50 रुपये का शुल्क जमा करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >