जल्द जारी हो सकता है UPSC का रिजल्ट, इन डिटेल्स की मदद से देखें

UPSC CSE Final Result Soon: यूपीएससी सीएसई परीक्षा में कुल 3 चरणों की परीक्षा के बाद सेलेक्शन होता है, जिसमें प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू. एक तरफ जहां इंटरव्यू खत्म हो चुका है. वहीं दूसरी ओर कैंडिडेट्स रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

UPSC CSE Final Result Soon: एक तरफ जहां यूपीएससी सीएसई 2026 के लिए आवेदन किए जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर UPSC जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है. मेन्स परीक्षा में सेलेक्शन के आधार पर कुल 2,736 कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था.

कब आएगा रिजल्ट?

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का इंटरव्यू 27 फरवरी 2026 को खत्म हो गया था. वहीं पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो आमतौर पर इंटरव्यू खत्म होने के एक सप्ताह बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाता है. ऐसे में इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि इस सप्ताह तक रिजल्ट जारी हो सकता है.

कैसे चेक करें रिजल्ट

  • ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर रिजल्ट पर क्लिक करें.
  • UPSC CSE 2025 Final Result लिंक चेक करें.
  • पीडीएफ फाइल खुलने पर अपना नाम खोजें.
  • फिर इसे सेव कर लें.

यूपीएससी के जरिए किन सेवा के लिए होता है चयन?

यूपीएससी देश की सबसे कठिन परीक्षा में से एक माना जाता है. हर साल यूपीएससी परीक्षा के जरिए IAS, IPS जैसे कई पदों पर सेलेक्शन होता है. इन सेवाओं के लिए होता है सेलेक्शन-

इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (IAS)
भारतीय पुलिस सर्विसेज (IPS)
भारतीय फॉरेन सर्विसेज (IFS)
रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस)
इंडियन पोस्टल सर्विसेज
भारतीय डाक सेवा
इंडियन ट्रेड सर्विसेज

तीन चरणों की परीक्षा के बाद सेलेक्शन

यूपीएससी सीएसई परीक्षा में कुल 3 चरणों की परीक्षा के बाद सेलेक्शन होता है, जिसमें प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू. मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है.

यह भी पढ़ें- UPSC CSE 2026: फॉर्म में गलती हुई तो 3 मार्च है आखिरी मौका, ऐसे करें करेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >