UP GNM Entrance Test Result 2026: यूपी जीएनएम एंट्रेंस टेस्ट 2026 में शामिल होने वाले हजारों उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU), उत्तर प्रदेश ने UP GNM Entrance Test 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं.
UP GNM Entrance Test 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 2 जून 2026 थी. परीक्षा का आयोजन 16 जून 2026 को किया गया था. परीक्षा शहर की जानकारी 10 जून को और एडमिट कार्ड 13 जून 2026 को जारी किए गए थे. अब 21 जून 2026 को रिजल्ट घोषित कर दिया गया है.
UP GNM Entrance Test Result 2026: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले ABVMU की आधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in पर जाएं.
- होमपेज पर UP GNM Entrance Test Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जरूरी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
- Submit बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
UP GNM Entrance Test Result 2026 Check Here
काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी
रिजल्ट के साथ ही पहले राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है. ऑनलाइन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 21 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 25 जून 2026 की रात 11:59 बजे तक रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग कर सकेंगे.
सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 27 जून 2026 को जारी किया जाएगा. इसके बाद जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, उन्हें 28 जून से 3 जुलाई 2026 तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट कर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. कॉलेज में रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है.
