India Post GDS Result 2026: भारतीय डाक विभाग की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती परीक्षा के लिए जल्द ही मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. यह मेरिट लिस्ट 10वीं के अंकों के आधार पर निकाली जाएगी. GDS की इस भर्ती परीक्षा के जरिए 28740 पोस्ट पर भर्ती की जानी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद आगे की प्रक्रिया है.
मार्कशीट में ग्रेड प्वॉइंट और नंबर दोनों हो तो कैसे तय होगी मेरिट?
कई बार कुछ बोर्ड अपने कैंडिडेट्स को सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट में अपने स्टूडेंट्स को ग्रेड प्वॉइंट और नंबर दोनों देते हैं. ऐसे मामले में मार्कशीट में दिए गए प्रतिशत के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी. साफ कर दें कि उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वालों को प्राथमिकता नहीं मिलेगी.
पिछले साल कब जारी हुआ था GDS भर्ती का रिजल्ट?
पिछले साल के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के 20 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया गया था. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल यानी कि 2026 में मार्च के पहले सप्ताह रिजल्ट जारी हो सकता है.
मेरिट लिस्ट निकलने के बाद की प्रक्रिया?
मेरिट लिस्ट में चुने गए कैंडिडेट्स को अगले चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. भारतीय डाक सेवक की इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट स्टेट ब्रांच पोस्ट मास्टर, डाक सेवक जैसे पद भरे जाएंगे.
कब शुरू की गई थी आवेदन प्रक्रिया?
भारतीय डाक सेवक की ओर से GDS की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू हुई थी. वहीं अप्लाई करने की लास्ट डेट 16 फरवरी 2026 थी. इसके बाद 18-19 फरवरी तक कैंडिडेट्स को फॉर्म में सुधार का मौका दिया गया था.
इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाएं.
- होमपेज पर GDS First Merit List लिंक पर क्लिक करें.
- अपना एप्लीकेशन नंबर और DOB जैसे जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
- स्क्रीन पर India Post GDS Merit List 2026 PDF खुल जाएगी.
- PDF में अपना एप्लीकेशन नंबर सर्च करके रिजल्ट देख सकते हैं.
किस कैटेगरी के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं?
- सामान्य : 12,696 पद
- ओबीसी : 5,694 पद
- एससी : 3,942 पद
- एसटी : 2,716 पद
- EWS : 2,719 पद
- दिव्यांग : 869 पद
यह भी पढ़ें- MBBS या BDS, 12वीं के बाद मेडिकल में करियर के लिए कौन सा कोर्स है बेस्ट
