IB SA Tier 2 Result 2026: इंटेलिजेंस ब्यूरो में सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती के लिए जिन कैंडिडेट्स ने Tier 1 परीक्षा पास करने के बाद Tier 2 एग्जाम दिया था उनका इंतजार खत्म हो गया है. वे कैंडिडेट्स अब अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से कुल 4987 पदों पर भर्तियां होंगी.
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 4987 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. Tier 2 परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब अगले चरण यानी Tier 3 Interview और Personality Test में शामिल होंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
ऐसे चेक करें IB SA Tier 2 Result
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर IB Security Assistant Tier 2 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
- अपने रोल नंबर को PDF में सर्च करें.
- अगर रोल नंबर दिखाई देता है तो उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट हो चुके हैं.
- भविष्य के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके सेव कर लें.
IB SA Tier 2 Result 2026 Check Here
जरूरी तारीखें
IB Security Assistant भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2025 से शुरू हुई थी. ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 17 अगस्त 2025 तय की गई थी. वहीं ऑफलाइन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 19 अगस्त 2025 रखी गई थी. Tier 2 परीक्षा का आयोजन तय शेड्यूल के अनुसार कराया गया. अब 8 मई 2026 को इसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है.
वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती में अलग-अलग कैटेगरी के लिए सीटें तय की गई हैं. सबसे ज्यादा 2471 पद General कैटेगरी के लिए रखे गए हैं. वहीं OBC वर्ग के लिए 1015 पद निर्धारित किए गए हैं. EWS उम्मीदवारों को 501 सीटें दी गई हैं. इसके अलावा SC वर्ग के लिए 574 और ST कैटेगरी के लिए 426 पद तय किए गए हैं. कुल मिलाकर 4987 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
यह भी पढ़ें: OTR एप्लीकेशन, 100 रुपये की फीस, जानें BPSC 72वीं परीक्षा में आवेदन करने का सही तारीका
