CBSE 12th Re Evaluation Result 2026: सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड कॉपियों के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जून से शुरू कर दी है. बोर्ड ने इसके लिए पोर्टल को लाइव कर दिया है और साथ ही अधूरा शेड्यूल भी जारी किया है. इसके अनुसार, छात्र 6 जून की आधी रात तक री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसके बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
साल 2026 CBSE 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए काफी
साल 2026 CBSE 12वीं स्टूडेंट्स की परीक्षा ले रहा है. एक तरफ CBSE री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट आने का इंतजार है तो दूसरी ओर जोसा काउंसलिंग का सम निकलता जा रहा है. बता दें, जोसा काउंसलिंग की लास्ट डेट 11 जून 2026 है. लेकिन अभी तक CBSE की ओर से री-इवैल्यूएशन के रिजल्ट को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में छात्रों और उनके माता-पिता की चिंता बढ़ गई है.
CBSE री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट कब होगा जारी?
सीबीएसई 12वीं री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट अभी छात्रों के लिए कंफ्यूजन का विषय बना हुआ है क्योंकि बोर्ड ने इसकी कोई ऑफिशियल डेट की घोषणा नहीं की है. री-इवैल्यूएशन की लास्ट डेट 6 जून 2026 है. ऐसे में जल्द ही CBSE का रिजल्ट आ जाए तो स्टूडेंट्स के लिए जोसा और IIT NIT में एडमिशन लेने की प्रक्रिया आसान होगी. अगर सीबीएसई का री-इवैल्यूएशन रिजल्ट समय पर जारी नहीं होता है, तो कई छात्रों को JoSAA काउंसलिंग में अप्लाई करने या सही ऑप्शन चुनने में दिक्कत आ सकती है.
अभी तक की स्थिति क्या है?
- CBSE री-इवैल्यूएशन आवेदन लास्ट डेट: 6 जून (आधी रात तक)
- JoSAA काउंसलिंग लास्ट डेट: 11 जून 2026
- री-इवैल्यूएशन रिजल्ट डेट: अभी जारी नहीं
क्यों CBSE री इवैल्यूएशन का रिजल्ट है जोसा के लिए जरूरी?
CBSE 12वीं के इस साल के रिजल्ट में गिरावट दर्ज किया गया है. इस बार CBSE 12वीं कक्षा का पास प्रतिशत केवल 85.20% रहा. साइंस स्ट्रीम के छात्रों को कम मार्क्स मिलने से वे JEE में बेहतर स्कोर के बावजूद IITs, NITs और IIITs में एडमिशन की एलिजिबिलिटी (यानी 75% मार्क्स) पूरी नहीं कर पाए. ऐसे में स्टूडेंट्स अच्छे कॉलेज के लिए अप्लाई नहीं कर पाए. ऐसे में इन छात्रों के लिए CBSE री-इवैल्यूएशन रिजल्ट बेहद महत्वपूर्ण हो गया है, क्योंकि यदि समय पर अंकों में सुधार होता है तो वे JoSAA काउंसलिंग 2026 में सही ऑप्शन भकर वे JoSAA काउंसलिंग 2026 में सही ऑप्शन चुन पाएंगे.
यह भी पढ़ें- JoSAA Counselling 2026: IIT, NIT और IIIT में एडमिशन के लिए क्यों जरूरी है जोसा काउंसलिंग के 5 राउंड, जानें
