Bihar Police SI Result 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने SI प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा के जरिए बिहार सरकार के गृह विभाग में 1799 पोस्ट पर पुलिस दरोगा (Sub-Inspector) की भर्ती होगी. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
कितने कैंडिडेट्स हुए सफल?
बिहार पुलिस SI भर्ती परीक्षा में कुल 7,26,231 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे. इसमें से 4,48,899 कैंडिडेट्स सेलेक्ट हुए हैं. अब ये कैंडिडेट्स मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे.
कैटेगरी वाइज कटऑफ यहां देखें
- सामान्य (पुरूष): 130.67 (65.3% से अधिक)
- सामान्य (महिला): 106.84
- EWS (पुरूष): 124.33
- EWS (महिला): 98.30
- SC (पुरूष): 113.55
- SC (महिला): 79.84
- BC (पुरूष): 126.24
- BC (महिला): 99.70
कब हुई थी परीक्षा?
बिहार पुलिस SI प्रीलिम्स परीक्षा 18 जनवरी और 21 जनवरी 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी. वहीं अब इसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है. कैंडिडेट्स को अब मेंस परीक्षा का इंतजार है. मुख्य परीक्षा के जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी. इसके लिए बिहार पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in देखते रहें.
आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रारंभिक लिखित परीक्षा में कुल 7,26,231 उम्मीदवार शामिल हुए थे. कॉपी चेकिंग के दौरान 29,272 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया. ओएमआर शीट पर गलत रोल नंबर भरना (14,591 मामले), गलत क्वेश्चन पेपर संख्या दर्ज करना (9,992 मामले) और आंसर सीट पर साइन नहीं करने वाले कैंडिडेट्स को अयोग्य घोषित किया गया है. इसके अलावा कई उम्मीदवारों ने ओएमआर शीट पर हिंदी या इंग्लिश में दिए गए निर्धारित अनुच्छेद को नहीं लिखा था, जिसके कारण उनकी आंसर शीट को रद्द कर दिया गया.
यह भी पढ़ें- डिप्टी डायरेक्टर की नौकरी के साथ UPSC फतेह, शुभम सिंह को मिला AIR 21
