Bihar B.Ed Result 2024 जारी, यहां जानें टॉपर्स लिस्ट

Bihar B.Ed Result 2024 Out: ललित नारायण महावीर विश्वविद्यालय, दरभंगा (LNMU, Darbhnaga) ने बिहार बीएड रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है.

Bihar B.Ed Result 2024 Out: नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा ने 8 जुलाई को बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया है. रिजल्ट की घोषणा विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर तथा बीएड स्टेट नोडल सेंटर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी द्वारा की गई है. अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके अपने अंक डाउनलोड कर सकते हैं.

अपना बिहार बी.एड सीईटी 2024 परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए, इन स्टेप्स का पालन करें

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: biharcetbed-lnmu.in पर जाएँ.

स्टेप 2. परिणाम लिंक खोजें: होमपेज पर “बिहार बी.एड सीईटी 2024 परिणाम” लिंक देखें.

Bihar B.Ed CET 2024 result जारी, जानें डाउनलोड करने का प्रोसेस

स्टेप 3. लिंक पर क्लिक करें: लॉगिन पेज पर आगे बढ़ने के लिए परिणाम लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 4. आवश्यक विवरण दर्ज करें: अपना रोल नंबर और कोई अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें.

स्टेप 5. जानकारी सबमिट करें: अपना परिणाम देखने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें.

स्टेप 6. डाउनलोड करें और प्रिंट करें: एक बार जब आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई दे, तो उसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें.

इन्होंने पाया सर्वोच्च स्थान

हाजीपुर की प्रीति अनमोल ने 102 अंकों के साथ परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है.


बांका के कुणाल सिंह एवं बाढ़, पटना के बुल्लू कुमार 100 अंक लाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे.

परीक्षा के लिए क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार करें ये काम

परीक्षा के लिए क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा काउंसलिंग राउंड में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा. बिहार के 14 विश्वविद्यालयों के 342 बी.एड कॉलेजों में 37,400 सीटें हैं, जिन पर भर्ती होनी है. इनमें पांच सरकारी, 31 संबद्ध, करीब 355 निजी, 21 अल्पसंख्यक, आठ महिला और एक पुरुष कॉलेज शामिल हैं. उम्मीदवारों को मेरिट रोस्टर और कॉलेजों के चयन की वरीयता के आधार पर कॉलेज आवंटित किए जाएंगे.
काउंसलिंग की प्रक्रिया में निम्नलिखित शामिल हैं:
रजिस्ट्रेशन सह विकल्प भरना
सीटों का आवंटन
प्रवेश पत्र डाउनलोड
प्रवेश शुल्क का भुगतान
कॉलेज रिपोर्टिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >