Rajasthan IAS Pradeep Gawande: इन दिनों IAS डॉ. प्रदीप गवांडे अपनी संवेदनशीलता को लेकर चर्चा में हैं. चर्चा का कारण है कि राजस्थान स्थित जालौर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जब एक बुजुर्ग महिला अपनी समस्या लेकर पहुंची तो उन्होंने फौरन मदद की. इस दौरान प्रोटोकॉल को साइड रखकर वे अपने चैंबर से बाहर निकलकर गैलरी में इस बुजुर्ग महिला की समस्या सुनने आए. वे IAS टीना डाबी के पति हैं.
क्या है पूरा मामला?
80 साल की एक बुजुर्ग महिला कोकु देवी जो चलने में असमर्थ थी, वो कलेक्ट्रेट दफ्तर पहुंचीं. उन्हें पेंशन मिलती थी. लेकिन बढ़ती उम्र के साथ हाथों की लकीरें मिट जाने के कारण बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के दौरान उनके फिंगरप्रिंट क्लियर नहीं आए. फिंगरप्रिंट मिटने के कारण उनकी पेंशन बंद हो गई थी. उनकी विधवा बेटी ने बताया कि वे कई बार सरकारी दफ्तर के चक्कर भी लगा चुकी थीं. आखिरकार वे कलेक्ट्रेट पहुंचीं. जैसे ही प्रदीप गवांडे को इसकी सूचना मिली, वे खुद गैलरी में आए.
IAS प्रदीप ने दिया अधिकारियों को निर्देश
IAS ने इस महिला की समस्या सुनकर तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोकु देवी की बंद पेंशन को जल्दी शुरू किया जाए. इसके लिए जरूरी प्रोसेस जल्द-से-जल्द पूरी कर ली जाए. साथ ही उन्हें आवास योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए.
कौन हैं IAS डॉ. प्रदीप गवांडे?
IAS डॉ. प्रदीप गवांडे महाराष्ट्र के लातूर के रहने वाले हैं. वे एक साधारण परिवार से आते हैं. सिविल सेवा में आने से पहले प्रदीप गवांडे डॉक्टर थे. उन्होंने औरंगाबाद के सरकरी मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई की है. मेडिकल प्रोफेशन के साथ ही उन्होंने सिविल सेवा की भी तैयारी की और 2013 में UPSC CSE में AIR 478वीं रैंक के साथ सफलता हासिल कर ली.
2022 में हुई थी टीना डाबी से शादी
टीना डाबी ने 2016 में UPSC CSE में AIR रैंक 1 हासिल किया था. उन्होंने अपने पहले प्रयास में सफलता हासिल की थी. IAS टीना डाबी वर्तमान में राजस्थान के टोंक जिले की कलेक्टर हैं. इससे पहले उन्होंने बाड़मेर, जैसलमेर समेत कई जिलों में अपनी सेवा दी है. वे दिल्ली यूनवर्सिटी (Delhi University) की प्रोडक्ट हैं. टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी 2022 में जयपुर में हुई थी.
यह भी पढ़ें- आपको हमें इंजीनियर नहीं बनाना….मम्मी ने 11वीं में स्ट्रीम बदलवाया, UPSC टॉपर का खुलासा
