SRCC के शताब्दी समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, कहा- OG हैं यहां के एलुमनाई

PM Modi SRCC Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 सितंबर 2026 को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के 100 साल पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया. पीएम मोदी करीब 13 साल बाद SRCC पहुंचे हैं.

PM Modi SRCC Speech: आज यानी कि 5 सितंबर 2026 को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में संस्थान के 100 साल पूरे होने के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स वर्ष 1926 में स्थापित हुआ था. एक सदी के सफर में कॉलेज ने कॉमर्स, इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने संस्थापक सर श्री राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM Modi

पीएम मोदी (PM Modi) का यह दौरा इसलिए भी खास रहा क्योंकि वह करीब 13 साल बाद SRCC पहुंचे. इससे पहले वह वर्ष 2013 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए कॉलेज आए थे. इस बार वह प्रधानमंत्री के तौर पर कॉलेज के शताब्दी समारोह में शामिल हुए.

प्रधानमंत्री ने समारोह में छात्रों और शिक्षण जगत से जुड़े लोगों को संबोधित भी किया. उनके दौरे से पहले वह दिल्ली मेट्रो से SRCC पहुंचे और सफर के दौरान छात्रों व अन्य यात्रियों से बातचीत भी की.

SRCC के लोगों ने हर क्षेत्र में अपनी धूम मचाई है: PM मोदी

पीएम ने कहा आज भी जब कोई पूछता है कि DU में कौन सा कॉलेज तो SRCC कहना ही अपने आप में गर्व की बात होती है. यहां के एलुमनाई OG हैं, जिन्होंने SRCC का नाम दुनियाभर में पहुंचाया और अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई.


शिक्षा मंत्री ने संस्थान को दी शुभकामनाएं

दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर योगेश सिंह के भाषण के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई. उन्होंने इस दौरान पीएम मोदी की तारीफ करते हुए, देश के प्रति सोचने वाला प्रधानमंत्री बताते हुए उनको प्रेरणादायक बताया है.

वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi) ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी संस्थान को 100 साल चलाना और उसी प्रेस्टीज के तहत चलाना, बहुत बड़ी बात है. उन्होंने कॉलेज के टीचर्स और कॉलेज से जुड़े सभी लोगों के योदगान के लिए आभार जताया.


ये भी पढ़ें: इस विदेशी कंपनी के नए CEO का है भारत कनेक्शन, बनारस की गलियों से शुरू हुआ था टेक्नोलॉजी का सफर

शिक्षक दिवस पर हुआ खास आयोजन

SRCC का शताब्दी समारोह शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित किया गया. इस वजह से कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया. शिक्षक दिवस पर देशभर में शिक्षकों और शिक्षाविदों के योगदान को याद किया जाता है. इसी दिन कॉलेज की 100 साल की शैक्षणिक यात्रा का जश्न भी मनाया गया.


ये भी पढ़ें: जब PM का Aura देखकर लड़खड़ाई टीचर की जुबान, पूरा हॉल ठहाकों से गूंजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >