सरकार पर भरोसा रखें, दोबारा मेहनत करें, पेपर लीक विवाद पर बोले DU के वीसी योगेश सिंह

NEET UG 2026: नीट परीक्षा को लेकर सभी तरफ कई तरह की बातें चल रही हैं. इस बीच DU के VC ने भी अपनी राय शेयर की है. उन्होंने NTA और NEET परीक्षा को लेकर अपनी राय रखी.

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक विवाद के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर योगेश सिंह (DU VC Yogesh Singh) ने छात्रों से शांत रहने और सरकार पर भरोसा बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जो कुछ भी NEET परीक्षा में हुआ, वह नहीं होना चाहिए था, लेकिन केंद्र सरकार इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

योगेश सिंह ने कहा कि NTA ने सही समय पर सही कदम उठाते हुए परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया. उनके अनुसार, सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

छात्र समय बर्बाद न करें, फिर से तैयारी शुरू करें

योगेश सिंह ने छात्रों से कहा कि वे निराश होकर अपना समय बर्बाद न करें, बल्कि दोबारा परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं. उन्होंने कहा कि सभी छात्र शांत रहें और देश पर भरोसा रखें. छात्रों को परीक्षा देने के लिए खुद को तैयार करना होगा. छात्र अपना समय बर्बाद न करें और दोबारा मेहनत से पढ़ाई करें.

सीट्स कम, लोग ज्यादा

उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सही कदम उठाएगी, जिससे इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों. लेकिन सीट्स कम हैं, लोग ज्यादा हैं तो इस तरह की घटनाएं होना आम बात है.

NEET विवाद के बाद बढ़ी चिंता

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता का माहौल है. लाखों छात्र लंबे समय से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. ऐसे में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की खबर ने छात्रों की चिंता और तनाव बढ़ा दिया है. सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर लगातार बहस चल रही है. कई छात्र परीक्षा प्रणाली में सुधार और पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं.

सरकार और एजेंसियों पर टिकी नजर

फिलहाल छात्रों की नजर केंद्र सरकार, National Testing Agency और जांच एजेंसियों की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है. माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही परीक्षा और जांच प्रक्रिया को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है.

यह भी पढ़ें- NTA दो फेज में कराए NEET एग्जाम, परीक्षा कैंसल होने पर आग बबूला हुए रांची के शिक्षक 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >