NEET UG 2025 Topper

NEET UG 2025 Topper: मोबाइल कवर बेचने वाला रोहित अब बनेगा डॉक्टर, जमशेदपुर के बेटे को खुद अलख पांडे ने आकर दी बधाई

NEET UG 2025 Topper: जमशेदपुर के रोहित कुमार ने NEET 2025 में 549 अंक हासिल कर सबको चौंका दिया. सब्जी बेचने वाले पिता और आर्थिक तंगी के बावजूद रोहित ने डॉक्टर बनने का सपना पूरा किया. फिजिक्सवाला के ‘यकीन बैच’ से मिली मदद और खुद की मेहनत ने दिलाई सफलता.

NEET UG 2025 Topper: जब हालात साथ नहीं देते, तब इंसान के हौसले उसका सबसे बड़ा सहारा बनते हैं. गरीबी, संघर्ष और जिम्मेदारियों के बीच अगर कोई अपनी मंजिल तय कर ले, तो वह सिर्फ सफलता नहीं, इतिहास रचता है. जमशेदपुर के भूईयांडीह की गलियों से निकलकर रोहित कुमार ने NEET 2025 में 549 अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि सपना कितना भी बड़ा क्यों न हो, मेहनत और लगन से हर दीवार को पार किया जा सकता है. एक तरफ पिता ठेले पर सब्जी बेचते रहे, दूसरी तरफ बेटा रोज 14 घंटे पढ़कर डॉक्टर बनने की तैयारी करता रहा. यह कहानी है जिद, जुनून और जीत की — एक ऐसे युवा की, जिसने विपरीत परिस्थितियों को मात देकर अपनी पहचान खुद बनाई.

ठेले पर सब्जी बेचते हैं पिता, खुद चलाते थे मोबाइल कवर की दुकान

रोहित का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है. उनके पिता ठेले पर सब्जी बेचते हैं, मां गृहणी हैं. घर चलाने के लिए रोहित और उनके भाई ने मोबाइल कवर की छोटी-सी दुकान शुरू की. इसी के साथ सरकारी स्कूल से पढ़ाई जारी रखी. मात्र 800 रुपये फीस वाले स्कूल से उन्होंने 10वीं की परीक्षा पास की.

कोरोना काल में जागा डॉक्टर बनने का सपना

कोविड महामारी के दौरान रोहित मेडिकल स्टोर में काम करने लगे. वहीं उन्होंने पहली बार डॉक्टर बनने का सपना देखा. NEET के बारे में जानकारी बड़े भाई से मिली और यहीं से तैयारी शुरू हुई. पहले प्रयास में 485 अंक मिले, लेकिन रोहित ने हार नहीं मानी.

‘यकीन 2.0’ बैच में फ्री में पढ़ाई, रोजाना 14 घंटे की मेहनत

रोहित ने फिजिक्सवाला (PhysicsWallah) के ‘Yakeen 2.0’ बैच में दाखिला लिया, जो आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए नि:शुल्क था. उन्होंने रोजाना 14 घंटे लोकल लाइब्रेरी में पढ़ाई की. रास्ते में कई बाधाएं आईं बीमारी, थकावट, और परीक्षा के दिन हाथ पर मधुमक्खी का डंक भी पर वह रुके नहीं.

अलख पांडे ने जमशेदपुर आकर दी बधाई

रोहित की सफलता से प्रभावित होकर फिजिक्सवाला के संस्थापक और CEO अलख पांडे खुद दिल्ली से जमशेदपुर पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया. अलख पांडे ने कहा, “रोहित ने साबित कर दिया कि अगर जज्बा हो, तो हालात चाहे जैसे भी हों, सफलता जरूर मिलती है.”

Also Read: NEET UG 2025 Topper List: नीट में बिहार का दबदबा कायम, 80954 छात्र पास, बेतिया के मृणाल को रैंक 4

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >