सरकारी MBBS कॉलेज में एडमिशन के लिए कितने नंबर चाहिए? यहां देखें कैटेगरी वाइड स्कोर

NEET Score For MBBS: 11.21 लाख कैंडिडेट्स ने नीट परीक्षा क्वालिफाई की है. अब इनकी नजर सरकारी कॉलेज पर है कि इन्हें कौन सा कॉलेज मिल सकता है. अगर आपने भी नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है तो आइए जानते हैं कि कैटेगरी वाइज कितने स्कोर पर MBBS की सीट मिलेगी.

NEET Score For MBBS: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल 11.21 लाख कैंडिडेट्स ने परीक्षा क्वालिफाई की है. सभी सफल कैंडिडेट्स की नजर सरकारी कॉलेज पर है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि सरकारी MBBS कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए कितने मार्क्स को सेफ स्कोर (Safe Score For MBBS) माना जाता है.

जनरल कैटेगरी को कितने मार्क्स पर मिलेगा MBBS में एडमिशन?

सामान्य (General) कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS सीट पाने के लिए 610 या उससे अधिक अंक लाने की जरूरत होती है. हालांकि फाइनल कटऑफ काउंसलिंग के दौरान सीटों की उपलब्धता, कैंडिडेट्स की संख्या और पसंद के आधार पर सीट तय होती है.

कैटेगरी वाइज MBBS के लिए Safe Score (संभावित)

  • जनरल (General) 610+ मार्क्स
  • ओबीसी (OBC) 590+ मार्क्स
  • ईडब्ल्यूएस (EWS) 600+ मार्क्स
  • एससी (SC) 520+ मार्क्स
  • एसटी (ST) 490+ मार्क्स
  • पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) लगभग 300 मार्क्स

AIQ और स्टेट कोटा में रहता है अंतर

उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के तहत सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए कटऑफ आमतौर पर अधिक रहती है. वहीं स्टेट कोटा में कई राज्यों में कम मार्क्स पर भी सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS सीट मिलने की संभावना रहती है.

हर साल बदलती है कटऑफ

NEET UG की कटऑफ हर साल कई फैक्टर पर निर्भर करती है, जिनमें परीक्षा का कठिनाई स्तर, उपलब्ध MBBS सीटों की संख्या, काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार और उनकी पसंद शामिल हैं. इसलिए ऊपर दिए गए मार्क्स संभावित Safe Score हैं, फाइनल कटऑफ काउंसलिंग के बाद ही जारी किए जाएंगे.

पंजाब और हरियाणा से निकले पहले और दूसरे टॉपर

16 जुलाई 2026 देर रात NEET री-एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार पंजाब के आर्यन गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंक के साथ टॉप किया है. वहीं हरियाणा के पांशुल बंसल AIR 2 लाकर सकेंड टॉपर बने हैं.

यह भी पढ़ें- NEET UG में बेटियों का जलवा, 58% से ज्यादा सफल उम्मीदवार महिलाएं


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >