NEET Exam Guidelines: नीट यूजी परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिशा -निर्देश जारी किए हैं. NTA ने खासकर ड्रेस कोड को लेकर एक नोटिस जारी किया है. एनटीई ने साफ कर दिया है कि सभी कैंडिडेट्स को सिंपल कपड़े पहनकर आना होगा. एग्जाम सेंटर पर किसी भी तरह की आभूषण प्रतिबंधित है.
NTA ने जारी किया नोटिस
NTA ने अपने X पर एक नोटिस के जरिए नीट अभ्यर्थी को बताया कि एग्जाम सेंटर पर कौन-कौन सी चीजें बैन है. नीट ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें तस्वीरों और इंसट्रक्शन के सहारे बताया गया है कि किस तरह के कपड़े बैन हैं.
NEET UG 2026: जारी गाइडलाइंस के अनुसार, क्या-क्या बैन है?
- फुल स्लीव या वुलेन कपड़े बैन हैं (अगर किसी परिस्थिति में जरूरी है तो पहले से रिपोर्ट करना होगा)
- किसी भी तरह के धार्मिक कपड़े जैसे कि पगड़ी, हिजाब पहनने की अनुमति है
- ट्रांसपेरेंट बोतल लाने की अनुमति है
- पैरों में चप्पल या कम हील वाली सैंडल पहन सकते हैं. जूते पहनने की अनुमति नहीं है
NEET UG Do’s and Don’t: क्या करें और क्या न करें
| क्या करें (Do’s) | क्या न करें (Don’ts) |
|---|---|
| ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल ला सकते हैं | महंगे या भारी आभूषण पहनकर न जाएं |
| सिंपल और हल्के कपड़े पहनें | हाई हील्स या मोटे सोल वाली सैंडल न पहनें |
| एडमिट कार्ड और जरूरी डॉक्यूमेंट साथ रखें | इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (मोबाइल, स्मार्टवॉच) न ले जाएं |
| समय से पहले एग्जाम सेंटर पहुंचें | देरी से पहुंचने की गलती न करें |
| केवल जरूरी स्टेशनरी (जैसे पेन) रखें | बैग, नोट्स या किताबें सेंटर में न ले जाएं |
एग्जाम सेंटर पर सही समय पर पहुंचें
इसी के साथ NTA ने सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि एग्जाम सेंटर पर मौजूद सभी स्टाफ से अच्छे से पेश आएं और कॉर्डिनेट करें. एग्जाम सेंटर पर सही समय में पहुंचें. लेट से आने वालों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा. NTA ने कहा कि नीट परीक्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. हमें मिलकर इस परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है.
यह भी पढ़ें- MP PAT के लिए एडमिट कार्ड जारी, 8 मई को होगी परीक्षा
