SECL Recruitment 2026: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने एक बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह कोल इंडिया की एक महत्वपूर्ण सहायक कंपनी है. अगर आप माइनिंग या इलेक्ट्रिकल फील्ड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो SECL के इन 1055 पदों पर निकली यह वैकेंसी आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकती है.
इस वैकेंसी में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स SECL की ऑफिशियल वेबसाइट secl-cil.in चेक कर सकते हैं. एप्लीकेशन प्रोसेस 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी. अप्लाई करने की लास्ट डेट 14 मई 2026 है.
SECL Recruitment 2026: ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
- आवेदन शुरू होने के बाद सबसे पहले SECL की ऑफिशियल वेबसाइट secl-cil.in पर जाएं.
- होमपेज पर SECL Mining Sirdar, Surveyor & Assistant Foreman Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी सारी डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद आप फॉर्म भर सकते हैं.
- फिर फीस का भुगतान करें.
- लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें.
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
| पोस्ट का नाम (Post Name) | कुल पद (Total) | क्वालिफिकेशन |
| माइनिंग सिरदार (Mining Sirdar T&S Grade-C) | 577 | • 10वीं पास (Matriculation) होने चाहिए. • माइनिंग इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या डिग्री. |
| डिप्टी सर्वेयर (Dy. Surveyor T&S Grade-C) | 43 | • 10वीं पास • माइनिंग या माइन सर्वेइंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री. |
| असिस्टेंट फोरमैन (Assistant Foreman – Electrical) | 435 | • 10वीं पास • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में कम से कम 3 साल का डिप्लोमा. |
SECL Recruitment 2026 Notification Check Here
आयु सीमा और सैलरी डिटेल्स
SECL की इस भर्ती (SECL Recruitment 2026) के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 30 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की स्टार्टिंग बेसिक पे सैलरी 47,000 प्रति महीने होगी.
यह भी पढ़ें: NIC में साइंटिस्ट बनने का मौका, 1 लाख से ज्यादा होगी सैलरी
