तीसरे प्रयास में पाई UPSC में सफलता, इस चर्चित IPS ने की है DU से पढ़ाई

1 / 8
तीसरे प्रयास में पाई UPSC में सफलता, इस चर्चित IPS ने की है DU से पढ़ाई
फुल स्क्रीन में देखें

IPS आशना चौधरी (PC- इंस्टाग्राम)

IPS Aashna Chaudhary: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की रहने वाली आशना चौधरी ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की. वर्ष 2022 में उन्होंने यूपीएससी क्रैक कर IPS कैडर हासिल किया. वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं. IPS Aashna Chaudhary:

2 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

आशना चौधरी

UPSC क्रैक कर IPS अधिकारी बनीं

आशना 2019 से यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं. दो प्रयासों में असफल होने के बाद अपने तीसरे प्रयास में 992 अंक हासिल किए. वर्ष 2022 में उन्होंने यूपीएससी क्रैक कर IPS कैडर हासिल किया.

3 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

आशना चौधरी

दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई

आशना ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन से ग्रेजुएशन किया.पढ़ाई के बाद उन्होंने सिविल सेवा (UPSC CSE) में जाने का फैसला किया और UPSC की तैयारी शुरू की.

4 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

परिवार के साथ आशना चौधरी

पिता प्रोफेसर, मां हाउस वाइफ हैं

आशना चौधरी के पिता डॉ अजीत चौधरी एक सरकारी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं और मां इंदु सिंह गृहिणी हैं. आशना दो भाई-बहन हैं. उनके भाई का नाम आकाश चौधरी है.

5 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

आशना चौधरी

तीसरे प्रयास में पाई सफलता

आशना ने 2019 से UPSC की तैयारी शुरू की और शुरुआती दो प्रयासों में सफल नहीं हो सकीं. इसके बाद उन्होंने अपनी तैयारी की रणनीति बदली और तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की.

6 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव

आशना की IPS वर्दी वाली तस्वीरों के साथ उनके इंडियन और वेस्टर्न लुक भी सोशल मीडिया पर नजर आते हैं. उनकी तस्वीरों पर फॉलोअर्स खूब कमेंट करते हैं और उनकी सादगी व आत्मविश्वास की तारीफ करते हैं.

7 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

आशना चौधरी

अलग-अलग स्कूलों से हुई पढ़ाई

आशना चौधरी की शुरुआती पढ़ाई सेंट जेवियर्स स्कूल पिलखुआ, सेंट मैरी स्कूल उदयपुर और दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद में हुई. आशना चौधरी ने 12वीं 96.5 फीसदी अंक हासिल किए थे.

8 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

आशना चौधरी

दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया है MA

आगे की पढ़ाई DU से हुई है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया और साउथ एशियन यूनिवर्सिटी नई दिल्ली से इंटरनेशनल रिलेशन में मास्टर्स डिग्री ली. (Image: Instagram)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >