International Yoga Day Quotes: इंस्टाग्राम स्टोरी और स्टेटस के लिए बेस्ट योग कोट्स, दोस्तों के साथ करें शेयर

International Yoga Day Quotes: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इस खास मौके पर आप योग से जुड़े प्रेरणादायक कोट्स अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों के साथ साझा कर उन्हें स्वस्थ और संतुलित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं.

International Yoga Day Quotes: योग केवल एक फिजिकल एक्सरसाइज मात्र नहीं है बल्कि ये शरीर, मन और आत्म के बीच बैलेंस बनाने में मदद करता है. आजकल के लाइफस्टाइल में जहां सभी को अपने काम का प्रेशर है, योग डेली रूटीन काफी जरूरी है. आम लोगों को योग के फायदे के बारे में जागरुक करने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. ऐसे में आइए जानते है योग दिवस को लेकर 30 कोट्स, जिन्हें दोस्तों के साथ शेयर करके आप इंटरनेशनल योग डे (International Yoga Day) मना सकते हैं.

योग दिवस पर फेमस कोट्स

  1. योग केवल शरीर को नहीं, मन और आत्मा को भी स्वस्थ बनाता है.
  2. हर दिन योग, हर दिन निरोग.
  3. योग अपनाएं, तनाव भगाएं और जीवन में संतुलन लाएं.
  4. स्वस्थ शरीर और शांत मन का सबसे सरल मार्ग है योग.
  5. योग वह शक्ति है, जो शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में बांधती है.
  6. योग करें, खुद को जानें और जीवन को बेहतर बनाएं.
  7. योग से बढ़कर कोई दवा नहीं, और अनुशासन से बढ़कर कोई उपचार नहीं.
  8. जहां योग है, वहां स्वास्थ्य, शांति और खुशहाली है.
  9. योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि बेहतर जीवन जीने की कला है.
  10. योग हमें बाहर की दुनिया से नहीं, अपने भीतर की दुनिया से जोड़ता है.
  11. योग का अर्थ है जुड़ना- खुद से, प्रकृति से और जीवन से.
  12. एक घंटा योग, पूरे दिन ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार.
  13. योग करें, क्योंकि स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ी संपत्ति है.
  14. योग से तन मजबूत, मन शांत और जीवन संतुलित बनता है.
  15. योग को आदत बनाइए, बीमारियों को नहीं.
  16. योग में छिपा है स्वस्थ और सफल जीवन का रहस्य.
  17. जो व्यक्ति योग करता है, वह खुद को बेहतर तरीके से समझता है.
  18. योग शरीर को शक्ति और मन को स्थिरता प्रदान करता है.
  19. योग से शुरू हुआ दिन, सकारात्मकता से भर जाता है.
  20. योग केवल आसन नहीं, बल्कि जीवन जीने का विज्ञान है.
  21. मन की शांति और शरीर की स्फूर्ति का आधार है योग.
  22. योग से आत्मविश्वास बढ़ता है और नकारात्मकता दूर होती है.
  23. योग का अभ्यास आपको अपने भीतर की शक्ति से परिचित कराता है.
  24. नियमित योग से स्वास्थ्य, सुख और सफलता तीनों मिलते हैं.
  25. योग करें, क्योंकि स्वस्थ मन ही स्वस्थ समाज की नींव है.
  26. योग हमें वर्तमान में जीना और हर पल को महसूस करना सिखाता है.
  27. योग के साथ बिताया गया समय, स्वयं में किया गया सबसे अच्छा निवेश है.
  28. योग शरीर को लचीलापन और जीवन को नई दिशा देता है.
  29. योग से बढ़ती है एकाग्रता, घटता है तनाव और निखरता है व्यक्तित्व.
  30. योग को जीवन का हिस्सा बनाएं, स्वास्थ्य और खुशियों को अपना साथी बनाएं.

Yoga Day Instagram Quotes: योग दिवस पर इंस्टाग्राम कैप्शन के लिए कोट्स

योग करो, रोग को दूर करो
No Stress, Only Yoga!
फिट रहना है तो योग से दोस्ती कर लो
योग है तो विश्वास है, स्वास्थ्य है और विकास है
21 जून नहीं, हर दिन हो योग दिवस

यह भी पढ़ें- योग दिवस पर ऐसे दें छोटा और आसान भाषण, देखें इस बार की थीम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >